Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पानी पुरी खाने वाले सावधान! गोलगप्पे के पानी के सैंपल में मिले कैंसर वाले केमिकल
    क्राइम

    पानी पुरी खाने वाले सावधान! गोलगप्पे के पानी के सैंपल में मिले कैंसर वाले केमिकल

    Team JoharBy Team JoharJuly 2, 2024No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बेंगलुरु: गोलगप्‍पे, पानी पुरी, पुचका, पानी बताशे नाम चाहे कोई भी हो, लेकिन इसे पूरे देश में बड़े चाव से खाया जाता है. खास कर महिलाएं अगर बाजार जाएं और गोलगप्‍पे खाकर वापस न आएं, तो उनका जाना ही अधूरा माना जाता है. पानी पुरी के शोकीनों के लिए कर्नाटक से एक डरावनी खबर सामने आई है. यहां बिकने वाली पानी पूरी में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी पैदा करने वाले केमिकल मिले हैं. बता दें कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अपनी जांच में 260 जगहों से पानी पूरी के नमूने लिए थे.

    जिसमें से 41 जगहों में नकली रंग और कैंसर पैदा करने वाले तत्व मिले हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि 18 नमूने तो इतने खराब थे कि उन्हें खाने लायक भी नहीं माना जा सकता. बता दें कि यहां के अलग-अलग इलाकों से सड़क किनारे बिकने वाली पानी पुरी की क्वालिटी को लेकर कई शिकायतें मिली थीं. जिसके बाद खाने-पीने की चीजों की सुरक्षा के लिए काम करने वाले विभाग ने यह जांच शुरू की थी. इस संबंध में कमिश्नर श्रीनिवास के. ने डेक्कन हेराल्ड को बताया कि हमने सड़क किनारे लगे ठेलों से लेकर बड़े-बड़े रेस्टोरेंट तक से सैंपल जमा किए थे.

    इनमें बहुत से सैंपल बासी और खाने के लायक नहीं पाए गए. इन सैंपलों में पाया गया कि ब्र‍िलियंड ब्‍लू, सनसेट येलो और टार्ट्राजिन जैसे केमिकल्‍स मिले जो कई बिमारियों का कारण बनता है. बता दें कि कर्नाटक सरकार ने इसी साल रोडामीन-बी नाम के फूड कलर पर प्रतिबंध लगाया था. स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा था कि अगर कोई भी दुकानदार खाने में ऐसे केमिकल का इस्तेमाल करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

    उन्होंने कहा था राज्य में खाद्य सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. हम यह पता लगाने के लिए और भी चीजों की जांच करेंगे कि उनमें किस तरह के रंगों का इस्तेमाल हो रहा है. उन्होंने लोगों को यह चेतावनी भी दी थी कि वे इस बात का ध्यान रखें कि वे किस तरह का खाना खा रहे हैं और उसमें क्या-क्या मिलाया जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा था कि रेस्टोरेंट मालिकों को भी स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए. वहीं ऐसा न करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

     

    केमिकल कैंसर गोलगप्पे पानी पूरी सावधान सैंपल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयूपी STF के साथ मुठभेड़ में बिहार का इनामी गैंगस्टर ढेर, दो साथी फरार
    Next Article पहले लाखों खर्च कर बनाया मरीजों के डाइट के लिए मॉड्यूलर किचन, अब ठेके पर दे दिया रेस्टोरेंट चलाने को, जानें क्या है मामला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अभिजीत दिपके समेत तीन नेताओं को इन शर्तों मिली है रिहाई

    October 11, 2026
    Latest Posts

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.