Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लेवी-फायरिंग करने वालों की अब खैर नहीं, DGP ने दिया कड़ा अल्टीमेटम
    झारखंड

    लेवी-फायरिंग करने वालों की अब खैर नहीं, DGP ने दिया कड़ा अल्टीमेटम

    Team JoharBy Team JoharFebruary 28, 2026Updated:February 28, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डीजीपी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में बढ़ते आपराधिक मामलों, खासकर लेवी वसूली, फायरिंग और धमकी जैसी घटनाओं को लेकर डीजीपी तदाशा मिश्रा ने शनिवार को गंभीर रुख अपनाया। उन्होंने पुलिस मुख्यालय के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

    अपराधियों की गिरफ्तारी और डिजिटल निगरानी पर जोर

    बैठक में डीजीपी ने कहा कि संगठित अपराधी जिस तरह से वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, वह चिंता का विषय है। उन्होंने सभी जिलों के एसएसपी/एसपी को फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, नक्सल विरोधी अभियानों को तेज करने और डिजिटल निगरानी को मजबूत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पुलिसकर्मियों को अपराधियों की गिरफ्तारी पर पुरस्कृत करने की भी बात कही। डीजीपी ने फरार अपराधियों के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई तेज करने और प्राप्त आसूचनाओं का तत्काल सत्यापन करने के निर्देश दिए। साथ ही जमानत पर रिहा उग्रवादियों और अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने की भी हिदायत दी।

    श्रीमती तदाशा मिश्र, पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड द्वारा प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक के साथ अपराध एवं विधि-व्यवस्था के संबंध में की समीक्षा बैठक pic.twitter.com/8mtIJT7SQB

    — Jharkhand Police (@JharkhandPolice) February 28, 2026

    नक्सल विरोधी अभियान और आत्मसमर्पण नीति

    बैठक में डीजीपी ने झारखंड के वर्तमान नक्सल परिदृश्य का भी जायजा लिया। उन्होंने नक्सल विरोधी अभियानों को और तेज करने के साथ-साथ आत्मसमर्पण नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया।

    गंभीर अपराधों की समीक्षा और कठोर कार्रवाई

    डीजीपी ने लूट, हत्या, चोरी, डकैती, दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट, साइबर अपराध और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों की समीक्षा करने और यथाशीघ्र वांछित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक और क्षेत्रीय उप-महानिरीक्षक को प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमणशील रहने, पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश देने और उग्रवाद से जुड़े कांडों की समीक्षा कर आवश्यक आदेश जारी करने का जिम्मा सौंपा।

    पुलिस अधिकारियों की भागीदारी

    समीक्षा बैठक में एडीजी अभियान टी. कंदसामी, एडीजी सीआईडी मनोज कौशिक, आईजी सीआरपीएफ साकेत कुमार सिंह, स्पेशल ब्रांच के आईजी प्रभात कुमार, आईजी अभियान डॉ. माइकल राज और आईजी एसटीएफ अनूप बिरथरे सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा लातेहार, हजारीबाग, लोहरदगा, चतरा और पलामू के पुलिस अफसर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

    Also Read : संजीव सिंह बने धनबाद के मेयर, हासिल की शानदार जीत

    Anti-Naxal Operation crime DGP Tadasha Mishra Digital Surveillance firing jharkhand law and order levy collection militants police police review SP Ssp threat Tough Action अपराध उग्रवादी एसएसपी एसपी कठोर कार्रवाई कानून व्यवस्था झारखंड डिजिटल निगरानी डीजीपी तदाशा मिश्र धमकी नक्सल विरोधी अभियान पुलिस पुलिस समीक्षा फायरिंग लेवी वसूली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंजीव सिंह बने धनबाद के मेयर, हासिल की शानदार जीत
    Next Article रांची में 8 मार्च को होगी JITO महिला कार रैली, कैंसर और थैलेसीमिया पर जागरूकता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    क्राइम

    Breaking: झारखंड के दो आईपीएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रवाना, विजयलक्ष्मी संभालेंगी CRPF तो चंदन झा को CISF की जिम्मेदारी

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    Latest Posts

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026

    Breaking: झारखंड के दो आईपीएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रवाना, विजयलक्ष्मी संभालेंगी CRPF तो चंदन झा को CISF की जिम्मेदारी

    July 22, 2026

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.