Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»इस बार शराब पीने वाले नशेड़ी चुहों की जरूर होगी पहचान : मंत्री योगेंद्र प्रसाद
    जोहार ब्रेकिंग

    इस बार शराब पीने वाले नशेड़ी चुहों की जरूर होगी पहचान : मंत्री योगेंद्र प्रसाद

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 17, 2025Updated:July 17, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शराब
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : धनबाद से एक चौंकाने वाली खबर आई, जहां शराब बेचने वाली एजेंसी के पास मौजूद शराब और स्टॉक का मिलान करने पर कई गड़बड़ियां पाई गईं। जांच में कई बोतलें खाली मिलीं, जबकि कुछ में छेद थे। संचालक का कहना है कि चूहों ने शराब पी ली। विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद इस मामले को लेकर बेहद नाराज हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जानना है कि चूहों ने शराब कैसे पी। मंत्री ने यह भी बताया कि पूर्व की सरकारों में भी चूहों की भूमिका सामने आई थी, लेकिन इस बार नशेड़ी चूहों की पहचान की जाएगी। उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और इस मामले की जांच की जाएगी।

    झारखंड में 1 सितंबर से नई शराब नीति लागू होने जा रही है। इससे पहले, शराब की बिक्री प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए हो रही थी। हाल ही में धनबाद के बलियापुर और प्रधानखंता की दुकानों का स्टॉक मिलान किया गया, जिसमें दारू की बोतलों के ढक्कन में छेद पाए गए। कुछ बोतलें खाली थीं और कुछ में आधी शराब थी।

    उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त रामलीला रवानी ने कहा कि एजेंसी को इसकी भरपाई करनी होगी, क्योंकि विभाग ने उन्हें फ्रेश माल दिया था। उन्होंने कहा कि चूहों द्वारा शराब पीने का आरोप उन्हें स्वीकार्य नहीं है।

    इससे पहले, अप्रैल 2024 में भी धनबाद में एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जब राजगंज थाना में जब्त की गई भांग और गांजे के नष्ट होने का आरोप चूहों पर लगाया गया था। यह मामला भी काफी चर्चा में रहा था।

    Also Read : जय प्रकाश पांडेय का सरकार पर हमला, कहा – झारखंड में लूट और भ्रष्टाचार का खेल, चूहे पी रहे शराब

    Also Read : नशेड़ी बेटे ने माता-पिता को रॉड और डंडे से पीटकर किया अधमरा… जानें क्यों

    Also Read : रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक डीजे और लाउडस्पीकर पर लगी रोक

    This time the drug addict rats will definitely be identified: Minister Yogendra Prasad इस बार नशेड़ी चुहों की पहचान जरूर होगी : मंत्री योगेंद्र प्रसाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखेत में रिटायर्ड होमगार्ड को मा’री गो’ली… जानें क्यों
    Next Article महिला पर फायरिंग मामले का 12 घंटे के भीतर खुलासा, क्यों हुआ था हमला… जानें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में चंद्रगुप्त कोल परियोजना के खिलाफ फिर आंदोलन, 7 सितंबर को कंपनी घेराव

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चीन की ‘चुप्पी’ ने नेपाल में मचाई तबाही: बिना चेतावनी तिब्बत से छूटे सैलाब में 469 की मौत, 1,000 लापता

    August 28, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी के सदस्य डॉ. जमाल अहमद रहते थे श्वेता गुप्ता से नाराज, इसलिए नहीं किया था रिजल्ट पर हस्ताक्षर

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वीडियो में कुछ गलत नहीं है तो मेमोरी कार्ड वापस दीजिए’-जयराम महतो से सवाल

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के खनिज पर सेस से भाजपा को दर्द क्यों? झामुमो ने पूछा- पूंजीपतियों की चिंता या राज्य के अधिकार से परेशानी?

    August 27, 2026
    क्राइम

    CISF के 3 अधिकारियों पर CBI का शिकंजा, ₹48,400 रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

    August 27, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हजारीबाग में चंद्रगुप्त कोल परियोजना के खिलाफ फिर आंदोलन, 7 सितंबर को कंपनी घेराव

    August 28, 2026

    चीन की ‘चुप्पी’ ने नेपाल में मचाई तबाही: बिना चेतावनी तिब्बत से छूटे सैलाब में 469 की मौत, 1,000 लापता

    August 28, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी के सदस्य डॉ. जमाल अहमद रहते थे श्वेता गुप्ता से नाराज, इसलिए नहीं किया था रिजल्ट पर हस्ताक्षर

    August 28, 2026

    ‘वीडियो में कुछ गलत नहीं है तो मेमोरी कार्ड वापस दीजिए’-जयराम महतो से सवाल

    August 27, 2026

    झारखंड के खनिज पर सेस से भाजपा को दर्द क्यों? झामुमो ने पूछा- पूंजीपतियों की चिंता या राज्य के अधिकार से परेशानी?

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.