Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बंद होगा यह केंद्रीय विद्यालय, नए दाखिले पर लगी रोक
    ट्रेंडिंग

    बंद होगा यह केंद्रीय विद्यालय, नए दाखिले पर लगी रोक

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 19, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    SGPGI
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : SGPGI कैंपस, लखनऊ में संचालित 35 वर्ष पुराना नर्सरी स्कूल व केन्द्रीय विद्यालय बंद होगा। मिली जानकारी के अनुसार ऑडिट में ज्यादा खर्च की आपत्ति के बाद संस्थान प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। संस्थान निदेशक के निर्देश पर नर्सरी स्कूल और केन्द्रीय विद्यालय ने पहली और 11 वीं में नए दाखिले पर रोक लगा दी है। संस्थान प्रशासन स्कूलों के भवन का उपयोग दूसरे कामों में करने की बात कह रहा है। वहीं कर्मियों का कहना है संस्थान प्रशासन पीपीपी मॉडल पर निजी स्कूल संचालित करने की तैयारी में है।

    SGPGI की स्थापना के बाद संस्थान के डॉक्टर और अन्य स्टाफ के बच्चों की पढ़ाई के लिये परिसर में केन्द्रीय विद्यालय और नर्सरी स्कूल की स्थापना की गई थी। पहला सत्र वर्ष 1987-88 में शुरू हुआ। स्कूल में शिक्षकों के वेतन से लेकर भवन आदि का खर्च PGI उठा रहा है। इन दोनों स्कूलों में PGI स्टाफ के अलावा बाहर के सेना व दूसरे केन्द्रीय सुरक्षा बल के अलावा अन्य के 712 बच्चे पढ़ रहे हैं। इनमें PGI स्टाफ के बच्चों की संख्या बमुश्किल 150 होगी। बाकी के बच्चे संस्थान के बाहर से पढ़ने आते हैं। संस्थान प्रशासन के निर्देश पर स्कूलों ने नए दाखिले पर रोक लगा दी है। ऑडिट में दोनों स्कूलों में सालाना करीब सात करोड़ रुपये का खर्च हो रहा है। इसका भुगतान PGI कर रहा है।

    स्कूल बंद न किए जाएं संस्थान के कर्मचारी संगठनों ने स्कूल बंद किये जाने का विरोध किया है। इनका कहना है कि कई वर्ष से संस्थान में खाली पदों पर भर्तियां नहीं हुई थी। जिसकी वजह से बच्चों की संख्या कम हो गई थी। दो वर्ष के भीतर संस्थान के कई कैडर में ढ़ाई हजार कर्मियों की भर्तियां की गई है। अब बच्चों की संख्या बढ़ेगी।

    बच्चों की पढ़ाई पर संकट 

    नए दाखिले बंद होने से कक्षा एक और 11 में नए बच्चों के दाखिले नहीं होंगे। नर्सरी स्कूल और केवी में 10 वीं पास होने वाले छात्र और छात्राओं के आगे पढ़ाई का संकट आ गया है। अभिभावकों की चिंताएं बढ़ गई हैं। उनका कहना है स्कूल के संघर्ष किया जाएगा।स्कूल प्रशासन का कहना है कि यह बच्चे किसी दूसरे केन्द्रीय विद्यालय में दाखिले ले सकेंगे।

    वहीं SGPGI निदेशक डॉ. आरके धीमान ने कहा है कि केन्द्रीय विद्यालय में संस्थान के स्टाफ के बच्चों की संख्या 10से कम है। दोनों स्कूलों के शिक्षक व कर्मियों के वेतन समेत भवन के रखरखाव में हर वर्ष सात करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। ऑडिटर ने ऑडिट में ज्यादा खर्च पर आपत्ति जतायी है। नए दाखिले रोकने के निर्देश दिये गए हैं। इस कारण दाखिलों पर रोक लगाई गई है।

    Also Read : सदन में MLA शशिभूषण मेहता ने फाड़े दस्तावेज, लगाया पक्षपात का आरोप

    11th Grade 11वीं 35 Years Old 35 वर्ष पुराना action Admission Halt Audit Central School employees First Institution Administration Institution Director Lucknow Nursery School Objection on Expenses PPP Model private school School Building Utilization SGPGI Campus SGPGI कैंपस Shutdown ऑडिट कर्मियों कार्रवाई केन्द्रीय विद्यालय खर्च की आपत्ति नए दाखिले पर रोक नर्सरी स्कूल निजी स्कूल पहली पीपीपी मॉडल बंद लखनऊ संस्थान निदेशक संस्थान प्रशासन स्कूल भवन का उपयोग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअडाणी पावर प्लांट को लेकर विधानसभा में हंगामा
    Next Article RETIRED BCCL कर्मी के घर अचानक लगी आ’ग, फिर…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    आदिवासी

    आंध्र प्रदेश: आदिवासी आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, 8-9 अगस्त को ‘मन्यम बंद’ की चेतावनी

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.