Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 May, 2026 ♦ 5:55 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»सेहत»अदरक-नींबू का ये ड्रिंक ऐसे कम करेगा पेट की चर्बी, वजन पर रहेगा कंट्रोल
    सेहत

    अदरक-नींबू का ये ड्रिंक ऐसे कम करेगा पेट की चर्बी, वजन पर रहेगा कंट्रोल

    Team JoharBy Team JoharJuly 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    वजन कम करने के लिए लोग क्या नहीं करते हैं लेकिन काफी मेहनत करने के बाद भी कई बार वजन कम नहीं हो पाता है. इसका सबसे बड़ा कारण है कि लोग एक्सरसाइज को कर लेते हैं लेकिन डाइट का ख्याल बिल्कुल नहीं रखते. ऐसे में वजन कम नहीं हो पाता. शरीर से फैट कम करने और वजन को कंट्रोल में रखने के लिए एक अच्छी डाइट का होना भी बहुत ही जरूरी है. इसके लिए आप हेल्दी फूड्स के साथ साथ हेल्दी ड्रिंक्स का भी सेवन कर सकते हैं. ये हेल्दी ड्रिंक्स न सिर्फ आपकी सेहत को अच्छा रखते हैं बल्कि यह एक फैट कटर ड्रिंक की तरह काम करते हैं.

    पेट की चर्बी को कम करने और वजन को कंट्रोल में रखने के लिए आप अदरक-नींबू के ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं. रोजाना अपने दिन की शुरुआत इस ड्रिंक के साथ ही करें. इससे वजन कम होने के साथ-साथ शरीर डिटॉक्सीफाई भी होता है. इस ड्रिंक के साथ इस बात का ध्यान रखें कि आपकी डाइट लो कार्ब के साथ हाई प्रोटीन वाली होनी चाहिए.

    अदरक-नींबू वाले फैट कटर ड्रिंक को बनाने के लिए सामग्री
    आधा नींबू
    एक छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
    स्वादानुसार शहद

    बनाने का तरीका
    सबसे पहले एक गिलास गुनगुना पानी लें. उसमें नींबू का रस और अदरक डालकर अच्छी तरह से मिला लें. इसके बाद इसे 5 मिनट के छोड़ दें. बाद में इसमें शहद डालकर इसका सेवन करें.

    ऐसे करेगा काम
    नींबू के रस में विटामिन सी मौजूद होता है जो शरीर के फैट को बर्न करने में मदद करता है. साथ ही नींबू के सेवन से शरीर की इम्यूनिटी भी मजबूत होती है. इसके साथ ही अदरक में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिसका सीधा असर मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है. मेटाबॉलिज्म बढ़ता है तो मोटापा कम करना भी आसान हो जाता है.

    healthy
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article15 जुलाई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article आयुष्मान खुराना को अपनी आईब्रो की वजह से नहीं मिलता था काम, कई बार ऑडिशन में हुए रिजेक्ट

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड के स्लम इलाकों में मिलेगा मुफ्त इलाज, 18 करोड़ से खुलेंगे 140 मदर टेरेसा हेल्थ क्लीनिक

    April 29, 2026
    झारखंड

    AI से दिल की जांच : IIT ISM की ‘इकोपल्स’ तकनीक से हृदय रोगों की समय पर पहचान संभव

    April 25, 2026
    गुमला

    गुमला के निजी अस्पताल में अवैध गर्भपात का शक, पुलिस छापेमारी के बाद हॉस्पिटल सील

    April 25, 2026
    Latest Posts

    1994 बैच के इंस्पेक्टर रणधीर कुमार पर प्रिंस खान का गंभीर आरोप, 10 लाख में पासपोर्ट सत्यापन करवाया था थाना से

    May 12, 2026

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026

    जमशेदपुर में सामूहिक दु’ष्कर्म के तीन दोषियों को 20-20 साल की सजा

    May 12, 2026

    ‘सिर्फ रोजगार नहीं, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा भी जरूरी’, ओरमांझी में डालसा ने महिलाओं को किया जागरूक

    May 12, 2026

    रिम्स जमीन घोटाला : ACB ने कोर्ट में दाखिल किया जवाब, अब 14 मई पर टिकी नजर

    May 12, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.