Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»तमिलनाडु का यह गैंग रांची समेत पूरे भारत में गाड़ी का शीशा तोड़कर चुराता है पैसा, दो अपराधी गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडु का यह गैंग रांची समेत पूरे भारत में गाड़ी का शीशा तोड़कर चुराता है पैसा, दो अपराधी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharAugust 18, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। राजधानी में बीते दिनों सड़कों पर खड़ी गाड़ियों का शीशा तोड़कर बैग से लाखों लाख रुपये चुराने मामले में तमिलनाडु गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में तारकेश्वर स्वामी और युवराज मडैलिया शामिल है। दोनों अपराधी को रांची पुलिस की टीम ने चार लाख चोरी मामले में पटेल चौक से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों अपराधी पश्चिम बंगाल के बैंडिल का रहने वाला है। जबकि, मूलरूप से तमिलनाडु के तीरची जिला अंतर्गत रामजी नगर, पुगोनूर का रहने वाला है। इनके पास से पुलिस ने 13 हजार 460 रुपया नकद, एक काला रंग पैड, एक छोटा मोबाईल, ब्लू टीशर्ट और एक नोकिया कंपनी का छोटा मोबाईल फोन बरामद किया गया है। एसएसपी अनीश गुप्ता के नेतृत्व में गठित विशेष टीम को यह उपलब्धि मिली है। हालांकि, पूरे गैंग का मास्टरमाइंड लोगनाथम पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया है। पूछताछ में गिरफ्तार अपराधी ने कोई खास जानकारी नही दिया है। सिर्फ, 15 जुलाई को विश्व प्रकाश संजीव एमईएस ठेकेदार की गाड़ी से पैसा चुराने की बात को स्वीकार किया है। दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। जल्द ही पुलिस टीम दोनों अपराधी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

    पूरे देश में घूम घूम कर यह गैंग चुराता है पैसा

    पुलिस की पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि तमिलनाडु का यह गैंग पूरे देशभर में घूम घूम कर गाड़ियों का शीशा तोड़कर पैसा चुराने का काम करता है। इससे पूर्व भी बंगाल, उड़ीसा समेत अन्य राज्यों में घटना को अंजाम दे चुका है। वही गैंग के सदस्यों के बारे में बताया कि तमिलनाडु से सभी लोग पश्चिम बंगाल के बैंडिल में शिफ्ट कर गए हैं। करीब 100 लोगों का यह टीम अलग-अलग राज्यों में निकल कर घटना को अंजाम देते हैं। वही मोटी रकम चुराने के बाद घर लौट आते है।

    क्या है मामला

    पुलिस के अनुसार पीड़ित विश्व प्रकाश बैंक ऑफ बड़ौदा मेन रोड रांची शाखा से चार लाख रुपये अपने लेबर पेमेंट के लिए बैंक से निकाले थे। इसी दौरान बीच रास्ते में पैसा शीशा तोड़कर चोरी कर लिया गया था। इसके बाद एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चुटिया थाना प्रभारी रवि ठाकुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया था। जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर अपराधी को रुपये निकालते देखा गया। तकनीकी अनुंसधान करते हुए संदिग्ध अपराधी को फोटो सभी गुप्तचरों को भेजा गया। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि पटेल चौक के पास दो अपराधी पहुंचे हुए है। सूचना के बाद छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया गया।

    #Jharkhand News #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभूटान : डोकलाम विवाद पर बातचीत से ही निकल सकता है हल : पीएम मोदी
    Next Article अपर पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता एवं प्रोफेसर जी पी विश्वास द्वारा लिखी गई पुस्तक का राजभवन में हुआ विमोचन

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026
    झारखंड

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026
    क्राइम

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    क्राइम

    पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद रंथु ने की आत्मह’त्या की कोशिश, गंभीर हालत में RIMS में भर्ती

    September 14, 2026
    Latest Posts

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.