Joharlive Team
रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू द्वारा आज अपर पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता एवं जी पी विश्वास, प्रोफेसर IIT (ISM) धनबाद द्वारा लिखी गई पुस्तक Python Programming- Problem, Solving, Packages and Libraries का विमोचन राजभवन के दरबार हाॅल में किया गया। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि अधिकारीगण अपने व्यस्ततम समय में से समय निकाल बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं। यह बहुत ही प्रशंसनीय है। झारखण्ड के बच्चे अब पीछे नहीं हैं। यहां से बहुत सारे बच्चे आईआईटी एवं यूपीएससी में प्रत्येक वर्ष जा रहे हैं। इसमें आप सभी का भी योगदान है।
कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के विषय में Python program USA, Europe देशों में तेजी से पाॕपुुलर होता जा रहा है। भारत में भी इसका प्रचलन बढता जा रहा हैै। परंतु इस विषय को पढने के लिए बाजार में किताब उपलब्ध नहीं है।
Python Program एक बहुत लोकप्रिय कंप्यूटर भाषा है और यह बहुत सरल है। बच्चे भी इसे सीख सकते हैं। इसलिए इसकी लोकप्रियता बढती जा रही है। सीबीएसई ने भी इसे ग्यारहवी और बारहवीं के पाठ्यक्रम में शुरु किया है।
कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक कमल नयन चौबे , अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव के के खंडेलवाल, राज्यपाल के प्रधान सचिव सतेंद्र सिंह, स्वास्थ्य सचिव नितिन कुलकर्णी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
अपर पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता एवं प्रोफेसर जी पी विश्वास द्वारा लिखी गई पुस्तक का राजभवन में हुआ विमोचन
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

