Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»इस भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान का था नंबर…
    देश

    इस भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान का था नंबर…

    Team JoharBy Team JoharMay 12, 2025Updated:May 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: भाजपा नेता नवनीत राणा को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें बीती रात लगभग 2 बजे के आसपास 8 से 9 फोन किए गए, वहीं उनके पति रवि राणा को भी धमकी भरे फोन रिसीव हुए। नवनीत राणा के एक करीबी ने बताया कि पाकिस्तानी नंबर से अलग-अलग फोन आए थे।

    फिलहाल भाजपा नेता नवनीत राणा की तरफ से मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में केस रजिस्टर कराया जा रहा है। फोन करने वाले ने धमकी देते हुए कहा, ‘हिंदू शेरनी तू कुछ दिनों की मेहमान है, ना तेरा सिंदूर बचेगा और न सिंदूर लगाने वाला।’ फिलहाल मुंबई पुलिस दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर जांच करेगी।

    कौन हैं नवनीत?

    नवनीत कौर राणा एक पूर्व अभिनेत्री और राजनेता हैं। उनका जन्म मुंबई में एक पंजाबी परिवार में हुआ, और उनके पिता सेना में अधिकारी थे। उन्होंने राजनीति से पहले तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, पंजाबी और हिंदी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने कई म्यूजिक एल्बम में भी काम किया है। उन्होंने 2014 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के टिकट पर अमरावती से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं। साल 2019 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अमरावती से लोकसभा चुनाव जीता, जिसमें कांग्रेस और NCP ने समर्थन दिया। 2024 में बीजेपी के टिकट पर अमरावती से चुनाव लड़ा, लेकिन कांग्रेस से हार गईं। वह अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं।

    कौन हैं रवि राणा?

    रवि, नवनीत के पति हैं। वह अमरावती के बडनेरा से विधायक हैं। उन्होंने अमरावती कॉलेज से बीकॉम की डिग्री हासिल की। वह 2009, 2014 और 2019 में बडनेरा से विधायक चुने गए। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाते हैं। नवनीत और रवि की मुलाकात 2009-2011 के बीच बाबा रामदेव के योग शिविर में हुई, जहां उनकी दोस्ती प्यार में बदली। रवि और नवनीत दोनों ही अपने बयानों और हिंदूवादी छवि की वजह से चर्चा में रहते हैं।

    Also read: आपसी विवाद में युवक की हत्या कर आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआपसी विवाद में युवक की हत्या कर आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
    Next Article विहिप के केंद्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा 13 मई को रांची दौरे पर

    Related Posts

    क्राइम

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026
    ट्रेंडिंग

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विदेशी पैसों को भारत लाने की बड़ी तैयारी, GIFT-IFSC में पांच साल में 1,193 मंजूरियां

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विदेशी कंपनियों का भारत से मोहभंग? 5 साल में 1,605 कंपनियों ने बंद किया कारोबार

    August 14, 2026
    क्राइम

    India’s got latent मामला: SC ने समय रैना समेत पांच के खिलाफ FIR रद्द की

    August 14, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.