Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»Uncategorized»पुलिस को खुली चुनौती, चोरों ने उखाड़ा एटीएम
    Uncategorized

    पुलिस को खुली चुनौती, चोरों ने उखाड़ा एटीएम

    Team JoharBy Team JoharSeptember 4, 2023Updated:September 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: चोरों ने बोकारो पुलिस को खुली चुनौती दी है। बोकारो रामगढ़ मुख्य पथ बहादुरपुर के पास स्थित बैंक आफ इंडिया के कमलापुर शाखा के बाहर स्थित एटीएम मशीन को चोरों ने उखाड़ ले गए। पुलिस की माने तो एटीएम में लगभग 14 लाख रुपए थे। अपराधियों ने पूरी प्लानिंग के साथ घटना को अंजाम दिया। सीसीटीवी में अपराधियों की तस्वीर कैद ना हो, इसके लिए उन्होंने बिजली के कनेक्शन को काट दिया।

    कसमार थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई

    चोरों ने एटीएम को उखाड़ कर ट्रॉली के माध्यम से  गाड़ी में लाद कर ले गए। मोहम्मद साजिद ने बताया कि वह अमूमन रात को घर के बाहर खड़ी अपनी गाड़ी को देखने के लिए उठते है। लगभग साढ़े तीन से 4 बजे  तीन लोग नकाबपोश एक ट्राली में कुछ ले जा रहे थें। मोहम्मद साजिद ने फोन के माध्यम से बैंक मैनेजर को इसकी सूचना दी। बैंक मैनेजर  मौके पर पहुंचे तो देखा कि एटीएम मशीन ही गायब है। तत्काल इसकी सुचना कसमार थाना पुलिस को दी।

    एटीएम में लगभग 14 लाख रुपए थे

    पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी उज्जवल पांडे ने बताया कि घटना के बाद अगल-बगल के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। बैंक के मैनेजर के मुताबिक एटीएम में लगभग 14 लाख रुपए थे। कई बार बैंक को गार्ड रखने के लिए पत्राचार किया गया था। लेकिन एजेंसी के द्वारा गार्ड की तैनाती नहीं किया गया।

    Bank of India Bokaro Bokaro Police बैंक आफ इंडिया बोकारो बोकारो पुलिस रामगढ़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडॉ राहुल ने सदर हास्पिटल की बजाय अपने निजी नर्सिंग होम में की सर्जरी, डीसी ने कार्रवाई का दिया निर्देश
    Next Article  घर-घर मतदाताओं का सत्यापन का कार्य 15 दिनों में पूरा करें: डीसी

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    क्राइम

    ठिकाना बदल-बदलकर पुलिस को दो साल तक देता रहा चकमा, अब दबोचा गया

    May 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.