Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड» घर-घर मतदाताओं का सत्यापन का कार्य 15 दिनों में पूरा करें: डीसी
    झारखंड

     घर-घर मतदाताओं का सत्यापन का कार्य 15 दिनों में पूरा करें: डीसी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 4, 2023Updated:September 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने सभी संबंधित बीएलओ को निर्देश दिया है कि घर-घर मतदाताओं का सत्यापन का कार्य 15 दिनों में पूरा करें। साथ ही हाउस टू हाउस वेरिफिकेशन कार्य को भी पूरा करने को कहा है। उन्होंने सभी बीएलओ और सुपरवाइजर को वोटर लिस्ट का एक-एक कर जांच करें और संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को सौंप दें। डीसी सोमवार को निर्वाचन से संबंधित सभी कार्यों की समीक्षा की।

    नए मतदाता के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देशः

    उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची द्वारा नए मतदातों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष रूप से निर्देश दिया। ताकि नये मतदाता अपना बहुमूल्य मतदान कर पाये।

    मतदान केंद्र में 5 आवश्यक सुविधा होना जरूरी

    डीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मतदान केंद्र में निम्नता 5 सुविधाओं का होना अतिआवश्यक हैं, जिसमें बिजली, पानी, फर्नीचर, रैंप (दिव्यांग/वरिष्ठ नागरिक के लिए) और शौचालय शामिल है।

    सभी मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण

    डीसी ने सभी संबंधितअधिकारियों को सभी मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण करते हुए जर्जर मतदान केंद्रों एवं जिन पुराने मतदान केंद्रों में परिवर्तन स्थल की आवश्यकता है, उसकी सूची बना कर उसे दुरुस्त कराने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया।

    संबंधित अधिकारी को शहरी क्षेत्र में घूम-घूम कर मतदान संबंधी सर्वे कार्य पूर्ण करने का निर्देश

    उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राँची द्वारा संबंधित अधिकारी को शहरी क्षेत्र में घूम-घूम कर मतदान संबंधी सर्वे कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

    बूथ लेबल ऑफिसर एप को अपडेट करने के निर्देश

    डीसी ने बूथ लेबल ऑफिसर एप को 15 दिनों में अपडेट करने के लिए सभी संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया एवं डाटा वेरिफिकेशन अपलोड करते हुए ऑनलाइन इंट्री बढ़ाने को कहा एवं सभी बीएलओ को फार्म जेनरेशन पर ध्यान देते हुए बीएलओ एप पर फार्म जेनरेट करने को कहा।

    बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 58 तमाड़ सह अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू, राजेश कुमार साव, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 61 सिल्ली- सह अपर समाहर्त्ता रांची, राजेश कुमार बरवार एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 62 खिजरी सह अपर समाहर्त्ता (नक्सल) राम वृक्ष महतो, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 63 रांची-सह अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची, दीपक कुमार दुबे, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-64 हटिया-सह-अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) रांची, राजेश्वर नाथ आलोक, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 66 मांडर सह-विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी रांची, अल्बर्ट बिलुंग, उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची, विवेक कुमार सुमन एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रांची, डॉ प्रभात शंकर सहित सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मौजूद थे।

    jharkhand Rahul Kumar Sinha ranchi Voter झारखंड मतदाता रांची राहुल कुमार सिन्हा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलिस को खुली चुनौती, चोरों ने उखाड़ा एटीएम
    Next Article वित्त सह खाद्यापूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव ने की जनसुनवाई, समस्याओं का तत्काल कार्रवाई का दिया निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.