Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ में हुए कई खुलासे, कानपुर में टेरर क्लास रूम बनाने का था प्लान
    देश

    गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ में हुए कई खुलासे, कानपुर में टेरर क्लास रूम बनाने का था प्लान

    Team JoharBy Team JoharJuly 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से मिनहाज और मसीरुद्दीन की गिरफ्तारी के बाद दोनों से हुई पूछताछ में कई जानकरियां मिल रही हैं। मिनहाज ने बताया कि उसने कानपुर में टेरर क्लास रूम प्लान किया था। इस क्लास रूम के लिए जगह की जिम्मेदारी चमनगंज के एक बड़े बिल्डर को दी गई थी। उसने बताया कि यहां नौजवानों को रेडिकलाइज करके आतंक का पाठ पढ़ाया जाना था। इसके लिए जगह का चयन लगभग हो चुका था।

    गौरतलब है कि चमनगंज मुस्लिम बहुल इलाका है। पहले भी यहां से कई आतंकियों और आईएसआई एजेंट गिरफ्तार किए गए हैं। यहीं पर रहमानी मार्केट है, जहां से मिनहाज को दो प्री-एक्टिवेटेड सिम और एक मोबाइल उपलब्ध कराया गया था। वहीं बिल्डर को हिरासत में लिए जाने की खबर है। बिल्डर का संबंध शहर के कई नामचीन लोगों से भी हैं। इसी सिलसिले में व्यक्ति को पेंचबाग से भी हिरासत में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक इसी व्यक्ति ने मिनहाज और मसीरुद्दीन को मोबाइल उपलब्ध कराया था।

    लखनऊ से गिरफ्तार आतंकियों का ङ-कनेक्शन एटीएस तलाशेगी। आंतकी आज से 14 दिन की कस्टडी रिमांड पर एटीएस के पास रहेंगे। इस दौरान एटीएस मिनहाज और मसीरुद्दीन दोनों को कानपुर और कश्मीर ले जाएगी। कानपुर के चमनगंज के हिस्ट्रीशीटर से मिनहाज ने पिस्टल खरीदी थी। वहीं इसका फाइनेंसर नई सड़क का एक बिल्डर था। अब आधा दर्जन लोगों को एटीएस कानपुर से हिरासत में ले चुकी है। उधर मिनहाज कश्मीर के मूसा और तौहीद से टेलीग्राम ऐप पर जुड़ा था। तौहीद के बैंक खाते में मिनहाज ने रकम भेजी थी। रिमांड के दौरान एटीसी विस्फोटक खरीदने के स्थानों पर ले जाएगी। साथ ही दोनों आतंकियों के पूरे नेटवर्क की जानकारी लेगी।

    लखनऊ का मिनहाज सोशल मीडिया के जरिए ही अंसार गजवतुल हिंद और फिर अलकायदा के संपर्क में आया था। आतंकी संगठन ने उसके द्वारा सोशल मीडिया पर किए जाने वाले कमेंट से प्रभावित होकर उससे सोशल मीडिया पर ही संपर्क साधा था। फिर उसे कुछ वीडिओ भेजे, जिन्हें देखकर वो और कट्टर हुआ। इसके बाद उसे संगठन से जोड़ा गया और फिर आॅनलाइन ही कुछ बड़े आतंकियों से उसका ब्रेनवॉश कराया गया। साथ ही उसे संगठन के मकसद पूरा करने में जान न्योछावर करने की कसम दिलाई गई।

    जानकारी के मुकाबिक करीब डेढ़ साल तक उसने स्लीपर सेल की तरह काम किया और फिर नौकरी जाने के बाद वह सक्रिय रूप से अलकायदा के साथ जुड़कर काम करने लगा। बाद में उसे बड़ी जिम्मेदारी दे दी गई। अब तक मिनहाज इतना कट्टर हो चुका था कि वह खुद को मानव बम बनाने पर भी राजी हो गया था। विदेश जाने के प्रमाण तो अभी एटीएस को नहीं मिले हैं लेकिन कश्मीर जाना और वहां के लोगों के यहां आने की जानकारी मिली है। एटीएस की पूछताछ में यह जानकारी भी मिली है कि इन आतंकियों कि तीन महीने की ट्रेनिंग श्रीनगर में हुई थी। इस दौरान इन्हें यह सिखाया गया था कि अपनी पहचान छिपा कर किस तरह रेकी की जाती है। कुकर बम कैसे बनाया जाता है। मानव बम में क्या-क्या जरूरत होती है। पहचान छिपाकर किस तरह धमाका करना है। ट्रेनिंग के बाद वह खामोशी से लखनऊ में रहकर बड़े धमाके की योजना बना रहा था।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना पर पीएम मोदी की समीक्षा बैठक, बोले- पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 72वां वन महोत्सव का किया शुभारंभ, राज्यभर में लगाए जाएंगे 1.70 करोड़ पेड़

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा भारत के औद्योगिक विकास की अगली ताकत- करण अडानी

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकारी स्कूलों में किसी बच्चे को हिंदू प्रार्थना पढ़ने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    July 2, 2026
    Latest Posts

    जेएमएम बनाम बीजेपीः चार दिनों का प्यार ओ रब्बा, मिलने की उम्मीद, लेकिन फिर से लंबी जुदाई

    July 5, 2026

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.