Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»संभल में भारी बवाल, आगजनी-पत्थरबाजी, जामा मस्जिद में सर्वे करने पहुंची थी टीम
    क्राइम

    संभल में भारी बवाल, आगजनी-पत्थरबाजी, जामा मस्जिद में सर्वे करने पहुंची थी टीम

    Team JoharBy Team JoharNovember 24, 2024Updated:November 24, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर बड़ा बवाल मच गया. जब दूसरी बार अदालत के आदेश पर सर्वे टीम जामा मस्जिद पहुंची, तो गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. इस दौरान पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे. घटनास्थल का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस और एसपी हेलमेट पहने हुए हैं, जबकि दूसरी तरफ से पत्थरबाजी की जा रही है. इस बवाल के बाद संभल में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं.

    ऐसे हुआ बवाल

    आज सुबह साढ़े सात बजे जामा मस्जिद में सर्वे करने के लिए टीम पहुंची थी. शुरुआत में हालात सामान्य रहे, लेकिन कुछ समय बाद भीड़ आक्रोशित हो गई और पुलिस से बहस करने लगी. डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने मोर्चा संभाला और आक्रोशित भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. इस बीच, मस्जिद के सदर ने अंदर से ऐलान किया कि लोग मस्जिद के आसपास से हट जाएं, लेकिन भीड़ नहीं मानी और पत्थरबाजी शुरू कर दी.

    कोर्ट के आदेश पर हो रहा सर्वे

    19 नवंबर को संभल के चंदौसी स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह ने जामा मस्जिद के सर्वे का आदेश दिया था. इसके बाद, आज एडवोकेट कमिश्नर की टीम ने दोबारा मस्जिद में सर्वे करने के लिए प्रवेश किया. अदालत ने कहा था कि इस सर्वे में वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के माध्यम से रिपोर्ट दाखिल की जाए. याचिकाकर्ता अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने बताया कि यह सर्वे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित क्षेत्र में हो रहा है और किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं किया जा सकता.

    विष्णु शंकर जैन का दावा

    अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने दावा किया कि जामा मस्जिद क्षेत्र में हिंदू मंदिर के निशान और संकेत पाए गए हैं, और इस स्थान को लेकर उनकी धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं. जैन ने यह भी बताया कि 1529 में बाबर ने हरिहर मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाने की कोशिश की थी. अदालत ने इस दावे को ध्यान में रखते हुए सर्वे का आदेश दिया है.

    https://x.com/ANI/status/1860551475522600979

    Also Read: हेमंत सोरेन आज राज्यपाल से मिलेंगे, सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा, इस दिन होगी शपथ!

    1529 Aditya Singh advocate commissioner. Archaeological Survey of India Babar Chandausi civil judge court order court orders Crowd DM Dr. Rajendra Pensia Encroachment Harihar temple Hindu temple marks Jama Masjid Masjid Sadar mosque dispute photography Religious Beliefs Sambhal SP Krishna Kumar Bishnoi stone pelting on police survey ruckus survey team tear gas tense situation Uttar Pradesh videography Vishnu Shankar Jain अतिक्रमण अदालत का आदेश आदित्य सिंह आंसू गैस उत्तर प्रदेश एडवोकेट कमिश्नर एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई कोर्ट के आदेश चंदौसी जामा मस्जिद डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया तनावपूर्ण स्थिति धार्मिक मान्यताएं पुलिस पर पत्थरबाजी फोटोग्राफी बाबर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण भीड़ मस्जिद विवाद मस्जिद सदर विष्णु शंकर जैन वीडियोग्राफी संभल सर्वे टीम सर्वे बवाल सिविल जज हरिहर मंदिर हिंदू मंदिर के निशान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेमंत सोरेन आज राज्यपाल से मिलेंगे, सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा, इस दिन होगी शपथ!
    Next Article सुबह अचानक लगी भीषण आग, 10 घर जलकर हो गए खाक

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.