Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»वर्षों से बराकर नदी पर पुल बनाने की थी मांग, सीएम चंपाई सोरेन ने किया शिलान्यास
    झारखंड

    वर्षों से बराकर नदी पर पुल बनाने की थी मांग, सीएम चंपाई सोरेन ने किया शिलान्यास

    Team JoharBy Team JoharMarch 10, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : निरसा और जामताड़ा जिला को जोड़ने वाली बराकर नदी के बिरगांव और बरबेंदिया घाट पर पुल निर्माण को झारखंड सरकार द्वारा मंजूरी मिलने के बाद आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शिलान्यास किया गया. जामताड़ा जिला में झारखण्ड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पुल के एक छोर का शिलान्यास किया.

    वहीं, पुल की दुसरे छोर में सांसद पीएन सिंह और निरसा के भाजपा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने भी बरबेंदिया पुल पर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शिलान्यास किया. अब इस पुल के श्रेय लेने को लेकर सियासी दलों में इसकी होड़ मच गई है. एक ओर जामताड़ा विधायक डॉ० इरफान अंसारी खुद इसका श्रेय ले रहे हैं तो दुसरी ओर निरसा से भाजपा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता श्रेय ले रही हैं. इस फोरलेन पुल की निर्माण लागत 264 करोड़ की है.

    पथ निर्माण के अभियंता प्रमुख ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुल निर्माण कार्य की स्वीकृति स्टेट हाईवे अथॉरिटी द्वारा दी गई है और इसका सुपरविजन रोड डिवीजन धनबाद जामताड़ा की देखरेख में होगा उन्होंने इस पुल की कुल लंबाई 1584 मी लगभग बताया.

    वर्षों से बराकर नदी पर पुल बनाने की मांग की जा रही थी. जामताड़ा और धनबाद दो जिला को जोड़ने के वाले वीरगांव बरबेंदिया घाट पर पुल नहीं रहने से लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है. नाव का सहारा लेना पड़ता है. जान जोखिम में डालकर आना-जाना करना पड़ता है. जिससे कई बार लोगों की जान भी चली जाती है. बरसों से पुल अधूरा पड़ा हुआ है, कई बार लोगों ने सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया. आंदोलन भी किया, 14 लोगों की जान भी चली गई. तब जाकर सरकार की नींद टूटी सरकार ने पुल निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान की.

    पुल बन जाता तो नहीं होता हादसा

    24 फरवरी 2022 को भयंकर बारिश और आंधी-तूफान में बराकर नदी में एक बड़ा नाव हादसा हुआ था. कुछ लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकले तो कुछ लोगों को आसपास के ग्रामीणों ने बचाया शाम के समय हादसा होने के कारण बच्चे, महिला एवं पुरुष कुल मिलाकर 14 लोगों की जान चली गई थी.

    वहीं, निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि लागतार सदन में बरबेदिया पुल निर्माण को लेकर अपनी मुखर करती रही जिसके फलवरूप आज निरसा की 4 लाख जनता को सौगात मिली हैं. जिसके कारण धनबाद सांसद पीएन सिंह भाजपा वरिष्ट नेताओ एवं सैकड़ो समर्थकों के साथ बरबेदिया पुल का शिलान्यास की हूँ.

    अब इस पुल पर राजनीति जोर शोर से हो रही पर सच्चाई यह भी है कि इस पुल के बन जाने के बाद कोलांचल और धनबाद की दूरी कम हो जायेगी जिसका फायदा दोनों जिला के जनता को मिलेगा.

    Champai Soren Cm Dhanbad foundation stone laying jharkhand johar live news चंपाई सोरेन जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड धनबाद शिलान्यास सीएम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिटायर्ड सीसीएल कर्मी के घर डकैती, 20 लाख का जेवरात व नगद ले भागे अपराधी
    Next Article लक्ष्मी देवी ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान, धनबाद लोकसभा सीट से निर्दलीय के रूप में की दावेदारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल जी झारखंड के नेता हैं या खनन कम्पनियों के प्रवक्ता, झारखंड के हित की बात कीजिए : विनोद कुमार पांडेय

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सिमडेगा में किशोरों को राखी बांध उपायुक्त ने कराया अपनों का अहसास, सिलाई प्रशिक्षण के निर्देश

    August 28, 2026
    क्राइम

    Breaking : सीजीएल पेपर लीक मामले में 4 और गिरफ्तार, सोमांश व राहुल पांच दिनों की रिमांड पर

    August 28, 2026
    खेल-सिनेमा

    इमरान ख़ान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल, PCB ने की स्काई स्पोर्ट्स से शिकायत

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    2027 चुनाव : ओवैसी ने बीजेपी को घेरा, कहा- ‘मुसलमान हैं बीजेपी का सबसे बड़ा निशाना’

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    3 दिन बाद खत्म होगा अल्टीमेटम, जयराम महतो की गिरफ्तारी होगी या सिर्फ दिखावा?

    August 28, 2026
    Latest Posts

    बाबूलाल जी झारखंड के नेता हैं या खनन कम्पनियों के प्रवक्ता, झारखंड के हित की बात कीजिए : विनोद कुमार पांडेय

    August 28, 2026

    झारखंड: सिमडेगा में किशोरों को राखी बांध उपायुक्त ने कराया अपनों का अहसास, सिलाई प्रशिक्षण के निर्देश

    August 28, 2026

    Breaking : सीजीएल पेपर लीक मामले में 4 और गिरफ्तार, सोमांश व राहुल पांच दिनों की रिमांड पर

    August 28, 2026

    इमरान ख़ान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल, PCB ने की स्काई स्पोर्ट्स से शिकायत

    August 28, 2026

    2027 चुनाव : ओवैसी ने बीजेपी को घेरा, कहा- ‘मुसलमान हैं बीजेपी का सबसे बड़ा निशाना’

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.