Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»मालदीव मामले में भारत में उबाल तो मालदीव में बवाल
    झारखंड

    मालदीव मामले में भारत में उबाल तो मालदीव में बवाल

    Team JoharBy Team JoharJanuary 8, 2024Updated:January 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : पीएम मोदी पर किए गए टिप्पणी पर मालदीव बैकफुट पर आ गया है. सूत्रों के अनुसार भारतीय उच्चायोग ने इस मामले को मालदीव सरकार के सामने कड़े विरोध के साथ उठाया है. भारत के उच्चायोग ने मालदीव विदेश मंत्रालय के सामने पीएम मोदी के खिलाफ किए कमेंट पर कड़ा विरोध जताया, साथ ही चिंता व्यक्त की. सूत्रों का यह भी कहना है कि भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि इस तरह के बयान से दोनों देशों के बीच संबंधों पर असर पड़ सकता है.

    वहीं बाते करें मालदीव में मचे सियासी हलचल पर तो मालदीव के पूर्व मंत्री अहमद महलूफ ने रविवार को #BoycottMaldives ट्रेंड पर चिंता जाहिर की. उन्होंने लिखा, ‘हमारे सबसे करीबी पड़ोसी पर संवेदनशील टिप्पणी करने के मामले के बढ़ने को लेकर मैं काफी चिंतित हूं. भारतीयों का मालदीव को बॉयकॉट करने से हमारी अर्थव्यवस्था पर काफी असर पड़ेगा. ऐसे अभियान से उबरना हमारे लिए काफी मुश्किल होगा. मैं सरकार से तत्काल कार्रवाई करने और इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाने की अपील करता हूं.’

    उन्होंने आगे लिखा, ‘भारत हमेशा हमारा सबसे करीबी पड़ोसी रहेगा. यह सच है. हम भारत और भारतीयों से प्यार करते हैं. मालदीव में उनका हमेशा स्वागत है. कुछ मालदीव वासियों की तरफ से भारतीयों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गईं टिप्पणियों पर मालदीव का आम नागरिक होने के तौर पर मैं माफी मांगता हूं.’

    बता दें कि पीएम मोदी के खिलाफ की गई ‘अपमानजनक’ टिप्पणियों का मुद्दा भारतीय उच्चायोग द्वारा उठाए जाने के बाद रविवार को मालदीव की सरकार ने अपने तीन उप मंत्रियों को कथित तौर पर निलंबित कर दिया. इन मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर “अपमानजनक” टिप्पणियां की थीं. मामले को लेकर द्वीपीय देश के प्रमुख विपक्षी नेताओं ने भी मालदीव सरकार की आलोचना की.

    मालदीव के तीन उप मंत्रियों ने पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर उनकी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि नयी दिल्ली इस केंद्र शासित प्रदेश को मालदीव के वैकल्पिक पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने का प्रयास कर रही है. मालदीव के स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि युवा मंत्रालय में उप मंत्रियों मालशा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्ला महज़ूम माजिद को उनके पदों से निलंबित कर दिया गया है. यह विवाद ऐसे दिन शुरू हुआ, जब मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू एक सप्ताह की चीन यात्रा पर रवाना हुए हैं.

    Delhi Desh News Jharkhand news johar live news Lakshadweep Maldives Mohammad Muizzu PM modi ranchi जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड न्यूज दिल्ली देश न्यूज पीएम मोदी मालदीव मोहम्मद मुइज्जू रांची लक्षद्वीप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष बने लोर सिंह मुंडा
    Next Article निशा फूड प्राइवेट लिमिटेड में पुलिस का छापा, 6 हजार टन कोयला जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट, कांग्रेस नेत्री ने उठाये सवाल

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026
    झारखंड

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026
    Latest Posts

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट, कांग्रेस नेत्री ने उठाये सवाल

    June 26, 2026

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026

    नशे के सौदगरों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    June 26, 2026

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.