Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 3:12 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भारत में हर वर्ष होती है 500 से अधिक इंसानों एवं 100 से ज्‍यादा हाथियों की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत में हर वर्ष होती है 500 से अधिक इंसानों एवं 100 से ज्‍यादा हाथियों की मौत

    Team JoharBy Team JoharAugust 11, 2020Updated:August 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। पर्यावरण अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि हाथियों एवं इंसानों के बीच होने वाले टकराव में हर साल कम से कम 500 लोगों की जान चली जाती है जबकि 100 से अधिक हाथियों की मौत हो जाती है।
    विश्व हाथी दिवस से पहले एक कार्यक्रम में यह आंकड़ा जारी करते हुए पर्यावरण मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि इंसानों एवं हाथियों का आमना-सामना होने के कारण ही दोनों की मौत होती है। हर साल 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है।

    देश में 2017 में आखिरी बार हाथियों की गिनती की गई थी। 2017 की हाथियों की गिनती के अनुसार भारत में 30 हजार हाथी हैं। समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हाथियों का संरक्षण बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पारिस्थितिकीय प्रणाली को संतुलित रखता है।

    उन्होंने कहा कि हाथियों को जंगलों में रखना पड़ता है जिसके लिए चारा और पानी बढ़ाने का कार्यक्रम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि अगले साल से परिणाम दिखना शुरू हो जाएंगे। इंसानों एवं हाथियों के बीच होने वाले संघर्ष में मरने वालों का आंकड़ा देते हुए अतिरिक्त वन महानिदेशक सौमित्र दासगुप्ता ने कहा कि सैकड़ों हाथी इंसानों के संपर्क में आते हैं।

    दासगुप्ता ने कहा, इस संघर्ष में हर साल 500 से अधिक लोगों की मौत हो जाती है, जबकि 100 से अधिक हाथियों की भी जान चली जाती है।उन्होंने बताया कि पिछले पांच साल में हाथी संरक्षण के कई कार्यक्रम चलाए गए हैं।

    Elephant Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार: बाढ़ के पानी के साथ-साथ ‘बेजुबानों’ की चिंता, नहीं मिल पा रहा चारा
    Next Article अमेरिका: व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी, राष्ट्रपति ट्रंप को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    PM किसान योजना की 20वीं किस्त जारी, 9.70 करोड़ किसानों को मिला फायदा

    August 2, 2025
    देश

    भारत रूस से तेल खरीद जारी रखेगा, अमेरिकी दबाव का असर नहीं

    August 2, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिग बॉस 19 : सलमान खान ने की धमाकेदार अनाउंसमेंट, मनीष कश्यप और तेजप्रताप यादव को मिला बुलावा!

    August 2, 2025
    Latest Posts

    ज्वेलरी दुकान के बहार मिली किराना व्यवसायी की बॉडी, ह’त्या का आरोप

    August 2, 2025

    संदिग्ध आतंकी शमा परवीन से पूछताछ करेगी झारखंड एटीएस

    August 2, 2025

    71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड : ‘द केरला स्टोरी’ को मिला सम्मान, सीएम ने जताई नाराजगी

    August 2, 2025

    झारखंड में कचरा गाड़ियों पर लगेगा ट्रैकिंग सिस्टम और RFID, क्या होगा फायदा… जानें

    August 2, 2025

    वोटर लिस्ट से 65 लाख नाम हटाए जाने पर सियासी बवाल, तेजस्वी यादव का नाम भी कटा

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.