Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Apr, 2026 ♦ 6:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»Facts»गर्मियों में मटके का पानी पीने के कई फायदे, जानें मटके को कैसे रखें चकाचक और ठंडा
    Facts

    गर्मियों में मटके का पानी पीने के कई फायदे, जानें मटके को कैसे रखें चकाचक और ठंडा

    Team JoharBy Team JoharMarch 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पीने
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : गर्मी के मौसम में मटके का पानी पीने को बेहद फायदेमंद माना जाता है. मटका, जो देसी कूलर के रूप में जाना जाता है, प्राकृतिक रूप से पानी को ठंडा करता है और शरीर को हाइड्रेट रखता है. फ्रिज के पानी के मुकाबले मटके का पानी ज्यादा सेहतमंद होता है, क्योंकि इसमें किसी तरह के रसायन या ठंडक के लिए कृत्रिम तरीके का इस्तेमाल नहीं किया जाता. हालांकि, मटके का पानी जितना फायदेमंद है, उतना ही जरूरी है इसे सही तरीके से साफ और स्टोर करना. मटके को साफ रखने के लिए कुछ खास टिप्स अपनाने से पानी ज्यादा देर तक ताजगी से भरपूर और ठंडा रहता है.

    मटके का पानी पीने के पांच फायदे

    • दमे के पेशेंट्स के लिए फायदेमंद है.
    • लकवे के पेशेंट्स के लिए फायदेमंद है.
    • मटके का पानी पीने से एसिडिटी नहीं होती है.
    • हार्ट हेल्दी रहता है.
    • कफ की प्रॉब्लम नहीं होती है.

    मटका साफ रखने की पांच टिप्स

    • मटके को रोजाना खाली करके साफ करना बहुत जरूरी है. अगर इसे रोजाना साफ नहीं किया जाता है, तो इसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं.
    • मटके को कठोर साबुन या केमिकल डिटर्जेंट से न धोएं, क्योंकि मटका मिट्टी से बना होता है और इन रसायनों से पानी दूषित हो सकता है.
    • मटके को साफ करने के लिए मुलायम ब्रश का उपयोग करें और सिरका या बेकिंग सोडा के घोल से साफ करें.
    • मटके को धोने के बाद इसे 3 से 4 बार साफ पानी से धोकर दोबारा भरें.
    • मटके को हमेशा ठंडी और हवादार जगह पर रखें, क्योंकि अगर मटका सीधे धूप में रखा जाएगा तो वह जल्दी खराब हो सकता है.

    मटके का पानी ठंडा रखने की ट्रिक्स

    • मटके की मिट्टी पानी को प्राकृतिक रूप से ठंडा करती है. मटके के चारों ओर गीला कपड़ा लपेटने से पानी ठंडा होने की प्रक्रिया तेज हो जाती है.
    • मटके को नमक के पानी से धोने से भी पानी ठंडा रहता है. इसे पानी में नमक मिलाकर मटका अंदर और बाहर दोनों तरफ से धो सकते हैं.

    इन आसान उपायों को अपनाकर आप मटके का पानी न सिर्फ स्वच्छ और सुरक्षित रख सकते हैं, बल्कि उसे और भी ठंडा और ताजगी से भरा हुआ भी बना सकते हैं.

    Also Read : चैत्र नवरात्रि के मौके पर राष्ट्रपति और PM ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

    body health chemicals cleaning matka desi cooler Drinking Water Fridge health hydration Matka water natural cooling storing Summer Tips water freshness गर्मी टिप्स देसी कूलर पानी की ताजगी पानी पीना प्राकृतिक ठंडक फ्रिज मटका साफ करना मटके का पानी रसायन शरीर की सेहत सेहत स्टोरिंग हाइड्रेशन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 31 March 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article ईद और सरहुल के बाद झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, होगी झमाझम बारिश

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा, हर अस्पताल में कैंसर जांच और इलाज की सुविधा अनिवार्य

    April 19, 2026
    देश

     SBI में 105 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा केवल इंटरव्यू से होगा चयन

    April 19, 2026
    झारखंड

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती, 666 विशेषज्ञ डॉक्टरों की होगी बहाली

    April 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा, हर अस्पताल में कैंसर जांच और इलाज की सुविधा अनिवार्य

    April 19, 2026

    ‘भूत बंगला’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 2 दिन में कमाए 47.25 करोड़

    April 19, 2026

    पताही हवाई अड्डे पर जल्द शुरू होगा काम, छोटे विमानों से शुरू होगी सेवा

    April 19, 2026

    JPSC परीक्षा की पहली पाली में तकनीकी गड़बड़ी का आरोप, अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल

    April 19, 2026

    बिहार में हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार, हर जिले को जोड़ने की तैयारी

    April 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.