Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»इस नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल बन कर तैयार, 96 किलोमीटर तक सुरंग में कर सकेंगे यात्रा
    ट्रेंडिंग

    इस नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल बन कर तैयार, 96 किलोमीटर तक सुरंग में कर सकेंगे यात्रा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 12, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रेल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jammu & Kashmir : कश्मीर अब देश के रेल नेटवर्क से जुड़ गया है. मिली जानकारी के अनुसार इस रेल नेटवर्क में जम्मू से लेकर श्रीनगर तक बिछायी गयी 119 किलोमीटर की रेल लाइन में 96 किलोमीटर की यात्रा सुरंग (टनल) के अंदर से होगी. इस परियोजना में कुल 38 सुरंगे हैं. सबसे लंबी सुरंग सुंबर-अरपिंजला का है. जिसकी लंबाई 12.75 किलोमीटर है. चिनाब नदी पर बना दुनिया का सबसे ऊंचा पुल भी बन कर तैयार है. इसका ट्रायल रन भी पूरा हो गया है.

    100 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

    इस रेलवे ट्रैक पर ट्रेन अधिकतम 100 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेगी. अब तक रेलवे की सेवा जम्मू से कटरा तक और संगलदान से श्रीनगर होते हुए बारामूला तक जाती थी. लेकिन कटरा से संगलदान तक रेलवे लाइन नहीं जुड़ने से जम्मू से श्रीनगर के बीच सीधी रेल सेवा नहीं थी. उम्मीद जतायी जा रही है कि जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे. इससे जम्मू से श्रीनगर जाने के लिए लंबी दूरी सड़क मार्ग से तय करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वहीं समय की भी बचत होगी.

    रेल

    चिनाब पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल है

    चिनाब पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल है. कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड के डिप्टी चीफ इंजीनियर आरआर मल्लिक ने बताया कि पुल के निर्माण से पहले साइट तक पहुंचने के लिए 35 किलोमीटर पहुंचवाली सड़कों और 400 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया गया. यह पुल 266 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलनेवाली हवा के दबाव को झेल सकता है. यह क्षेत्र जोन चार (भूकंप) में आता है. लेकिन इस रेल पुल का निर्माण जोन पांच श्रेणी को देखते हुए किया गया है. इस पुल में करीब छह लाख बोल्ट लगाये गये हैं, जो हाई स्ट्रैंथ फिक्शन ग्रिप वाले है. पुल की लागत 1486 करोड़ रुपये है. पुल की कुल लंबाई 1315 मीटर है. पुल में 17 स्पैन लगाये गये है. इस पुल पर 100 किलोमीटर की गति से ट्रेन दौड़ सकती है. यह पुल आठ वर्षों में बन कर तैयार हुआ है. पुल, एफ़िल टावर से 35 मीटर ऊंचा है और दिल्ली की कुतुब मीनार से लगभग तीन गुना ज़्यादा ऊंचा है.

    बेहद दुर्गम और हिमालयी भू-भाग से गुजरनेवाली इस परियोजना में 119 किलोमीटर मार्ग पर कुल 38 सुरंगे हैं. परियोजना में 931 पुल शामिल हैं, जिनकी कुल लंबाई 13 किलोमीटर है. इन सुरंगों के समानांतर एक अन्य सुरंग भी बनायी गयी हैं, जिससे यातायात के दौरान या किसी भी परिस्थिति में कोई हादसा होने पर, यात्रियों को इस सुरंग के जरिए बाहर निकाला जा सके. नॉर्दर्न रेलवे की अधिकारी निधि पांडेय ने कहा कि 400 से अधिक इसमें सीसीटीवी लगे हैं.

    Also Read : फगुआ क्यों मनाया जाता है सरहुल और होली से पहले…जानें

    119 kilometers 119 किलोमीटर 12.75 kilometers 12.75 किलोमीटर 38 tunnels 38 सुरंगे Chenab River Country Jammu kashmir length Project Rail Network railway line Srinagar Sumbir-Arpinjla trial run Tunnel world's highest bridge कश्मीर चिनाब नदी जम्मू टनल ट्रायल रन दुनिया का सबसे ऊंचा पुल देश परियोजना रेल नेटवर्क रेल लाइन लंबाई श्रीनगर सुंबर-अरपिंजला सुरंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफगुआ क्यों मनाया जाता है सरहुल और होली से पहले…जानें
    Next Article बिहार कार्यालय परिचारी भर्ती के लिए होगी लिखित परीक्षा, आवेदन की प्रक्रिया शुरू

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.