Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Aug, 2025 ♦ 9:51 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : मैट्रिक परीक्षा देने आई महिला ने दिया बच्चे को जन्म, ‘इम्तिहान’ रखा गया नाम
    बिहार

    बिहार : मैट्रिक परीक्षा देने आई महिला ने दिया बच्चे को जन्म, ‘इम्तिहान’ रखा गया नाम

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एमडीडीएम कॉलेज परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को मैट्रिक परीक्षा देने आई एक महिला अचानक प्रसव पीड़ा से कराहने लगी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां शाम को उसने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसका नाम उसने ‘इम्तिहान’ रखा है।

    एमडीडीएम कॉलेज परीक्षा केंद्र की केंद्राधीक्षक डॉ़ मीरा मधुमिता ने बताया कि इस कॉलेज में मैट्रिक का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार को दूसरी पाली की परीक्षा में शामिल शांति देवी एक घंटे परीक्षा लिखने के बाद अचानक प्रसव पीड़ा से छटपटाने लगी।

    वीक्षक ने इसकी खबर तत्काल उन्हें दी। उन्होंने कहा कि इसके बाद शांति को अलग एक कमरे में बुलाकर लिटा दिया गया और इसकी सूचना जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई। उनके निर्देश के बाद शांति को एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसने देर शाम एक बेटे को जन्म दिया।

    शांति पुत्र की प्राप्ति के बाद खुश है। शांति के पति बिरजु सहनी बताते हैं कि वह प्रसव पीड़ा के पहले वस्तुनिष्ठ प्रश्न हल कर चुकी थी। उन्होंने कहा कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

    शांति के पति बताते हैं कि परीक्षा के क्रम में भगवान ने उन्हें पुत्र दिया है, इसी कारण से इसका नाम ‘इम्तिहान’ रखा है। शांति अभी आगे और पढ़कर नौकरी करना चाहती है।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में सीआईएसएफ और पुलिस के जवानों पर हमला, कुछ जवान हुए घायल
    Next Article मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में बोले पीएम मोदी- देश के विकास में प्राइवेट सेक्टर को भी अवसर देना है

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    राजधानी में धराये तीन गांजा तस्कर, 8 किलो माल जब्त

    August 6, 2025
    बिहार

    राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर भागलपुर में जोर-शोर से तैयारियां

    August 6, 2025
    कोर्ट की खबरें

    SC का चुनाव आयोग को सख्त निर्देश : 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाने की दें पूरी जानकारी

    August 6, 2025
    Latest Posts

    चाईबासा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौ’त…

    August 6, 2025

    आकाशीय बिजली का कहर, चार की मौत, एक ही परिवार की तीन महिलाएं शामिल…

    August 6, 2025

    त्योहारों में शांति बनाए रखने को लेकर SP ने की समीक्षा बैठक…

    August 6, 2025

    स्टेशन पर डाक विभाग की गाड़ी ने नए ड्रॉप गेट को तोड़ा, चालक पर लगे गुंडागर्दी के आरोप…

    August 6, 2025

    शादी का झांसा देकर नाबालिग को बना डाला कुंवारी मां, आरोपी फरार

    August 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.