Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर, किसानों के लिए सख्त निर्देश… जानें क्या
    झारखंड

    रांची में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर, किसानों के लिए सख्त निर्देश… जानें क्या

    Team JoharBy Team JoharOctober 28, 2025Updated:October 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने किसानों से सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 से 31 अक्टूबर के बीच जिले में भारी वर्षा, 60 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने कहा है कि इस दौरान धान, मक्का, सब्जी और अन्य खरीफ फसलों को भारी नुकसान का खतरा बना हुआ है।

    जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि जिन खेतों में फसलें कटाई के लिए तैयार हैं, उन्हें काटकर खेतों में न छोड़ें। फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें और बारिश से बचाने के लिए प्लास्टिक शीट या तिरपाल से ढक दें। सब्जियों को हवा से बचाने के लिए हल्के डंडों से सहारा दें और नदी-नालों के किनारे लगी फसलों पर विशेष नजर रखें। पॉलीहाउस या नेट हाउस को रस्सियों और तारों से मजबूत करने की भी सलाह दी गई है।

    पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखने और चारे को बारिश से बचाने की व्यवस्था करने को कहा गया है। साथ ही सिंचाई पंप, ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरणों को ऊंचे स्थान पर ले जाने की सलाह दी गई है। सब्जियों की बुआई रोकने और अगर आलू की बुआई हो चुकी है, तो मेढ़ काटकर पानी निकासी का इंतजाम करने की हिदायत दी गई है।

    जिन किसानों ने बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (B-PMFBY) में पंजीकरण कराया है, वे नुकसान की स्थिति में फोटो या वीडियो प्रमाण सहित विभाग को सूचित करें। प्रभावित किसान 72 घंटे के भीतर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के टोल फ्री नंबर 14447 पर संपर्क कर बीमा दावा दर्ज करा सकते हैं।

    प्रशासन ने कहा है कि किसानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर संभव राहत एवं सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। सभी से अपील की गई है कि घबराएं नहीं और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करें।

    agriculture advisory crop damage warning crop protection Cyclone Montha disaster management farmers alert farming safety government alert heavy rainfall Jharkhand news PMFBY Ranchi district rural updates strong winds weather update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJSSC पेपर लीक मामला : वित्त विभाग के संतोष मस्ताना को CID ने किया अरेस्ट
    Next Article देवघर पुलिस की छवि धूमिल, बैद्यनाथ मंदिर में छठव्रती के साथ धक्का-मुक्की व गालीगलौज, वीडियो वायरल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026
    क्राइम

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026
    Latest Posts

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026

    मेहनत की मिसाल बने निर्मल माजी, स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने सराहा सफल मॉडल

    June 15, 2026

    घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह की रांची पुलिस ने खोली पूरी कुंडली, सरगना समेत दो गिरफ्तार

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.