Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में बदलेगा मौसम, ठंड फिर बढ़ने के आसार
    झारखंड

    झारखंड में बदलेगा मौसम, ठंड फिर बढ़ने के आसार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 21, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। पिछले कुछ दिनों से दिन में तेज धूप और हल्की गर्मी से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन अब ठंड दोबारा बढ़ने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार राज्य में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इससे रात और सुबह के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस होगा। राज्य के कई इलाकों में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखा जा रहा है। शहरों में दिन में मौसम सुहाना है, लेकिन ग्रामीण और पठारी क्षेत्रों में सुबह और शाम ठंड बढ़ गई है।

    अगले 48 घंटे क्यों हैं खास

    मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में साफ गिरावट आएगी। ऊंचाई वाले और खुले इलाकों में ठंड ज्यादा सताने की संभावना है। हालांकि राहत की बात यह है कि 24 और 25 जनवरी को तापमान फिर 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिससे ठंड धीरे-धीरे कम होगी।

    रांची में दिन में धूप, रात में ठंड

    राजधानी रांची में मौसम मिला-जुला बना हुआ है। दिन में तेज धूप से राहत मिल रही है, लेकिन रात में तापमान तेजी से गिर रहा है। बीते 24 घंटों में रांची का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

    सबसे ज्यादा ठंड कहां

    राज्य में सबसे कम तापमान कांके और मैक्लुस्कीगंज में दर्ज किया गया। कांके में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सबसे कम है। दिन में हल्की गर्मी जरूर रही, लेकिन सुबह और रात में कड़ाके की ठंड महसूस की गई। हवा की रफ्तार कम रहने से ठंड का असर और बढ़ गया। पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा और कहीं भी बारिश नहीं हुई।

    कोहरा भी कर रहा परेशान

    पिछले 24 घंटों में कुछ इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा देखा गया, जिससे सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हुई। चाईबासा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और खूंटी में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    रांची का चार दिन का तापमान पूर्वानुमान

    तारीखअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
    21 जनवरी279
    22 जनवरी269
    23 जनवरी2610
    24 जनवरी2712

    मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर सुबह और शाम के समय गर्म कपड़े पहनने की जरूरत है, ताकि ठंड से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके।

    Also Read : संगठित अपराध पर IG सुनील भास्कर सख्त, रेड कॉर्नर और लुक आउट नोटिस जारी करने का निर्देश

    The weather in Jharkhand is set to change with temperatures expected to drop again. झारखंड में बदलेगा मौसम ठंड फिर बढ़ने के आसार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 21 JANUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल
    Next Article सोने-चांदी के दाम में तेजी, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड कैबिनेट के फैसले: दैनिक वेतनभोगियों को पेंशन, सेवा नियमितीकरण और मानदेय में संशोधन

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सरकार के बड़े फैसले: गांवों में पानी-बिजली, खेतों को सिंचाई, अस्पताल-सड़कों पर हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पतरातू की घाटियों से राष्ट्रीय मंच तक गूंज, ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में सिल्वर बनयान अवॉर्ड से नवाजा गया

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026
    झारखंड

    मोरहाबादी में 29 अक्टूबर से सजेगा जेसोवा का दीवाली मेला, 300 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    परिसीमन पर कानून मंत्री से मिले बंधु तिर्की, सदन में सीटें बढ़ने पर आदिवासी आरक्षित सीटें बढ़ाने की मांग

    October 27, 2026
    Latest Posts

    झारखंड कैबिनेट के फैसले: दैनिक वेतनभोगियों को पेंशन, सेवा नियमितीकरण और मानदेय में संशोधन

    October 27, 2026

    हेमंत सरकार के बड़े फैसले: गांवों में पानी-बिजली, खेतों को सिंचाई, अस्पताल-सड़कों पर हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

    October 27, 2026

    झारखंड : पतरातू की घाटियों से राष्ट्रीय मंच तक गूंज, ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में सिल्वर बनयान अवॉर्ड से नवाजा गया

    October 27, 2026

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.