Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»संगठित अपराध पर IG सुनील भास्कर सख्त, रेड कॉर्नर और लुक आउट नोटिस जारी करने का निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    संगठित अपराध पर IG सुनील भास्कर सख्त, रेड कॉर्नर और लुक आउट नोटिस जारी करने का निर्देश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 20, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    IG
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो जोन के IG सुनील भास्कर ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रक्षेत्र के सभी जिलों के एसपी के साथ संगठित आपराधिक गिरोहों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की। बैठक में हजारीबाग और बोकारो रेंज के डीआईजी सहित सभी जिलों के एसपी मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान हाल के दिनों में सक्रिय हुए संगठित अपराधियों और उनके नेटवर्क पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद आईजी ने स्पष्ट किया कि संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी जिलों को एकसाथ और सख्त कार्रवाई करनी होगी।

    IG ने निर्देश दिया कि ऐसे गिरोह सरगना जो देश के बाहर रहकर अपराध का संचालन कर रहे हैं, उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस और लुक आउट नोटिस जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। साथ ही ई-प्रिजन के माध्यम से प्रतिदिन जेल से रिहा या जमानत पर छूटे संगठित अपराधियों का सत्यापन कर उन पर सतत निगरानी रखी जाए।

    उन्होंने गिरोह से जुड़े सभी अभियुक्तों के विरुद्ध डोसियर संधारण, सर्विलांस प्रोसीडिंग और सीसीए के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया। थाना और ओपी स्तर पर गिरोहों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की समीक्षा निरीक्षण और मासिक अपराध गोष्ठियों में अनिवार्य रूप से करने को कहा गया।

    IG ने विशेष अभियान चलाकर सभी दागी अपराधियों का सत्यापन कराने, उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी जुटाने और जिला अभिलेख को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। दूसरे जिलों से जुड़े गिरोह सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक से पत्राचार कर समन्वय बनाने पर भी जोर दिया गया।

    बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रत्येक जिले में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया जाएगा। यह नोडल अधिकारी व्यवसायियों और ठेकेदारों को मिलने वाले किसी भी धमकी भरे कॉल या मैसेज का तत्काल सत्यापन कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

    नोडल पदाधिकारी को जिले में संचालित निर्माण कार्यों, उनके संचालकों, ठेकेदारों और प्रमुख व्यवसायियों की सूची तैयार कर उनसे नियमित संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया गया। संगठित आपराधिक गिरोह और यूएपीए मामलों में आरोपित फरार अभियुक्तों के खिलाफ पुरस्कार घोषित करने की प्रक्रिया को भी तेज करने को कहा गया। आईजी ने कहा कि संगठित अपराध के खिलाफ अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी जिलों को परिणाम दिखाने होंगे।

    Also Read : पंचवटी अपार्टमेंट के तीन फ्लैटों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

    IG Sunil Bhaskar takes strict action against organized crime orders issuance of Red Corner and Look Out Notices. रेड कॉर्नर और लुक आउट नोटिस जारी करने का निर्देश संगठित अपराध पर IG सुनील भास्कर सख्त
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपंचवटी अपार्टमेंट के तीन फ्लैटों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 21 JANUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026
    क्राइम

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.