Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची: घर की छत टूटने से पानी की टंकी महिला के माथे पर गिरा, मौत
    झारखंड

    रांची: घर की छत टूटने से पानी की टंकी महिला के माथे पर गिरा, मौत

    Team JoharBy Team JoharApril 27, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मकान मालिक की लापरवाही की वजह से एक महिला की मौत हो गई. मकान मालिक की लापरवाही के कारण महिला के घर की छत टूटी और 2000 लीटर की पानी की टंकी महिला के माथे पर गिर गई. जिससे उसकी मौत हो गई. मामले को लेकर महिला सना के पिता ने मकान मालिक के खिलाफ पुंदाग ओपी में केस दर्ज करवाया है. जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय सना परवीन पुंदाग के रहने वाले मोहम्मद अख्तर के मकान में अपने पति के साथ किराएदार के रूप में रह रही थी. सना परवीन जिस कमरे में रहा करती थी, वह एस्बेस्टस शीट का था और उसके ऊपर ही मकान मालिक ने 2000 लीटर का पानी टंकी लगा रखा था.

    सोमवार की देर रात अचानक एस्बेस्टस टूट गया और पानी की टंकी सोई हुई सना के माथे पर गिर गई. आनन-फानन में सना को रांची रिम्स अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद पुंदाग ओपी की पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया. इस मामले में महिला के पिता मो. सगीर के बयान पर केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

    सना के पिता सगीर ने पुलिस को बताया कि सना मूल रूप से हिंदपीढ़ी नदी ग्राउंड की रहने वाली थी. तीन साल से वह अपने पति के साथ पुंदाग में रह रही थी. सगीर का आरोप है कि मकान मालिक अख्तर की लापरवाही की वजह से सना की जान गई है. उन्होंने बताया कि सना ने मकान मालिक को कई बार एस्बेस्टस से पानी की टंकी हटाने के लिए कहा था लेकिन, वह हटा नहीं रहा था. उसकी इस लापरवाही की वजह से ही सना की जान गई है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्कूल के हॉस्टल से एक छात्र लापता, परिजनों ने स्कूल के शिक्षकों पर छात्र को पीटने का आरोप लगाया
    Next Article IPL 2022: राजस्थान की जीत की हैट्रिक, बैंगलोर को 29 रनों से हराया

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    Latest Posts

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.