Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»खूंटी : हत्या करने आये जयनाथ गिरोह के तीन शूटरों  को ग्रामीणों ने पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा
    झारखंड

    खूंटी : हत्या करने आये जयनाथ गिरोह के तीन शूटरों  को ग्रामीणों ने पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

    Team JoharBy Team JoharAugust 31, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link


    रांची। लोगों की हत्या करने गांव पहुंचे जेल में बंद कुख्यात अपराधी जयनाथ साहू गिरोह के तीन अपराधियों को आज ग्रामीणों ने घेर कर पकड़ लिया। ग्रामीणों के चंगुल में आए अपराधियों में लापुंग थाना के ग्राम डाड़ी निवासी सोनू पंडित और रंथू साहू और मुकेश साहू शामिल है। गिरफ्तार सोनू पंडित और रंथू साहू अपने ऑल्टो कार से गोविंदपुर पहुंचे थे,और दीपक होटल में चाय पी रहे थे, जिसकी जानकारी ग्रामीणों को हो गयी उसके बाद सभी एक जुट हो कर दोनों को धर दबोचा।

    ग्रामीण दोनों का सेंदरा करने वाले थे,उसके पहले किसी ने पुलिस को सूचना दे दी,उसके बाद जरियागढ़ थाना की पुलिस ठीक सेंदरा से पहले गांव पहुंच गयी,और दोनों को ग्रामीणों की चंगुल से छुड़ा कब्जे में ले लिया। पुलिस की समय पर मौजूगी से ही आज दोनों की जान बच गयी। बाद में दोनों को लापुंग थाना पुलिस अपने साथ डाड़ी ले गयी जहां उनकी निशादेही पर तीसरे शूटर मुकेश साहू को भी गिरफ्तार कर लिया।

    मालूम हो कि तीनों शूटरों ने 2016 में गोविंदपुर के टिंबर मालिक कैलाश सोनी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। कुछ दिनों पहले ही ये अपराधी जेल से छूट कर आये और इधर उधर घूम रहे थे। मालूम हो कि खूंटी,गुमला,रांची जिले में अपने वक्त के आतंक रहे कुख्यात अपराधी जयनाथ साहू गिरोह के शूटरों द्वारा बीती रात गोविंदपुर नदी किनारे शिव मंदिर के नजदीक के पोल में पोस्टर लगा कर गांव के शिव कुमार केशरी,रुपेश सोनी,विक्रम और विजय साहू की हत्या करने की बात कही गयी थी।

    पोस्टर देखने के बाद गांव के लोग दहशत में थे,आज सुबह गांव में गणेश पुजा की भीड़ थी, पूजा स्थल पर आयोन समिती के रुपेश सोनी शिव कुमार केशरी विक्रम के अलावा विजय साहू सहित काफी तादाद में महिला पुरुष व बच्चे की भीड़ जमा थी,जिसका फायदा उठा कर सम्राट गिरोह के शूटर सोनू पंडित,रंथू साहू सहित तीन हथियार बंद अपराधी उक्त चारों की हत्या की नियत से जा घुसे जिन्हें देख गांव के लोग पहचा गये,इसकी जानकारी ग्रामीणों को हो गयी,उसके बाद ग्रामीण जमा हो कर तीनों को दबोच लिया।

    मालूम हो कि वर्ष 2016 में सम्राट गिरोह के शूटरों ने गोविंदपुर बस्ती के टिंबर के मालिक कैलाश सोनी की गोली मार कर हत्या कर दी थी,जिसके बाद उग्र ग्रामीणों ने लापुंग थाना के डाड़ी गांव जा कर सम्राट गिरोके शूटर मुकेश साहू के घर को आग के हवाले कर दिया था। बीती रात चिपकाये गये पोस्टर में उसी घटना के बदले में रुपेश सोनी शिव,कुमार केशरी,विजय साहू और विक्रम की हत्या की धमकी दी गयी थी। गिरफ्त में आये अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रेम प्रकाश की ईडी कोर्ट में पेशी, रिमांड अवधि छह दिनों के लिए बढ़ी
    Next Article गणेश चुतर्थी की धूम मंदिर-पंडालों में श्रद्धालओं की भीड़, शहर में जगह-जगह बनाए गए पंडालों में धूमधाम से हो रही है पूजा-अर्चना

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    क्राइम

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026
    झारखंड

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026
    Latest Posts

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.