Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 6:11 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बरेलिया नर्सिंग होम की नर्स आ’त्मह’त्या कांड का खुलासा, प्रेमी की बेवफाई से परेशान थी लवली
    जोहार ब्रेकिंग

    बरेलिया नर्सिंग होम की नर्स आ’त्मह’त्या कांड का खुलासा, प्रेमी की बेवफाई से परेशान थी लवली

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurDecember 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लवली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Rangarh : रामगढ़ जिले के बरेलिया नर्सिंग होम में कार्यरत नर्स लवली आत्महत्या कांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अपने प्रेमी हर्ष कुमार महतो से धोखा मिलने के कारण लवली मानसिक रूप से काफी परेशान थी, जिसके चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की जांच रिपोर्ट में यह तथ्य स्पष्ट हुआ है। इस मामले में अनुसंधानकर्ता एएसआई मनोज कुमार की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं अभियुक्त हर्ष कुमार महतो को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मृतका के माता-पिता को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है।

    पुलिस के अनुसार, पिछले कई महीनों से लवली और हर्ष के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों निकट भविष्य में विवाह करने की योजना भी बना रहे थे, लेकिन बाद में हर्ष ने लवली से दूरी बना ली। वह न तो उसके फोन कॉल उठाता था और न ही संदेशों का जवाब देता था, जिससे लवली गहरे तनाव में रहने लगी थी।

    पुलिस की जांच में सामने आया कि लवली पिछले तीन वर्षों से बरेलिया नर्सिंग होम में नर्स के रूप में कार्यरत थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात बैंडेज-पट्टी का कार्य करने वाले हर्ष कुमार महतो से हुई थी। बासल थाना क्षेत्र के ग्राम गेंगदा निवासी हर्ष और ओरमांझी की रहने वाली लवली के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों फोन पर भी लगातार संपर्क में रहते थे।

    पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि करीब दो महीने पहले हर्ष ने नर्सिंग होम में काम छोड़ दिया, जिसके बाद उसने लवली से भी संबंध तोड़ लिए। उसने अलग-अलग जाति का हवाला देकर विवाह से इनकार कर दिया। इस बात की पुष्टि लवली के साथ काम करने वाली नर्स बिंदिया कुमारी, अंजू मुंडा, शीला कुमारी एवं रेणु कुमारी के बयानों से भी हुई है।

    रामगढ़ पुलिस के अनुसार, 11 दिसंबर को लवली ने सुबह से हर्ष से संपर्क करने की लगातार कोशिश की। उसने कई बार कॉल किए और करीब 20 मैसेज भेजे, लेकिन हर्ष की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इससे लवली अत्यधिक मानसिक तनाव में आ गई, जिसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

    पुलिस ने प्राथमिकी में अभियुक्त हर्ष कुमार महतो पर शादी का झांसा देकर प्रेम संबंध बनाने, बाद में विवाह से इनकार करने, पीड़िता से झगड़ा करने, मोबाइल कॉल और संदेशों की अनदेखी करने, जाति को लेकर अपमानित करने तथा आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने का आरोप लगाया है।

    Also Read : अवैध निर्माण को लेकर बाबूलाल का हेमंत सरकार पर हमला, जिम्मेदार अधिकारियों के निलंबन की मांग

    The suicide case of a nurse at Bareilly Nursing Home has been solved; Lovely was distressed by her lover's infidelity. प्रेमी की बेवफाई से परेशान थी लवली बरेलिया नर्सिंग होम की नर्स आत्महत्या कांड का खुलासा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा भाजपा के नगर अध्यक्ष बने प्रदीप राउत, समर्थकों ने किया अभिनंदन
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 16 December 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    UAE से भारत को बड़ी राहत, LPG सप्लाई और पेट्रोलियम स्टोरेज पर हुआ ऐतिहासिक समझौता

    May 15, 2026
    चाईबासा

    चाईबासा के किरीबुरू पहुंचे अर्जुन मुंडा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया शुभारंभ

    May 15, 2026
    जामताड़ा

    मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026
    Latest Posts

    UAE से भारत को बड़ी राहत, LPG सप्लाई और पेट्रोलियम स्टोरेज पर हुआ ऐतिहासिक समझौता

    May 15, 2026

    चाईबासा के किरीबुरू पहुंचे अर्जुन मुंडा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया शुभारंभ

    May 15, 2026

    मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026

    गोड्डा में दिल दहला देने वाली घटना, 3 साल के मासूम की बोरे में मिली बॉडी

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.