Jamtara : विधानसभा के जामताड़ा मुख्यालय स्थित कायस्थपाड़ा चौक में भाजपा नगर समर्थकों की ओर से नवनिर्वाचित जामताड़ा नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत, नगर प्रतिनिधि संतोष सिंह और मिहिजाम नगर अध्यक्ष लोकेश महतो का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर समर्थकों ने सभी पदाधिकारियों को माला और शॉल पहनाकर स्वागत किया और मुंह मीठा कर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित जामताड़ा नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि तीन से चार वर्षों के छोटे से कार्यकाल में पार्टी उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपेगी। उन्होंने बताया कि उनकी शुरुआत भाजपा युवा मोर्चा में आईटी सेल प्रभारी के रूप में हुई। इसके बाद वे जिला सह मीडिया प्रभारी बने और अब जामताड़ा नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने इसे सम्मान के साथ-साथ बड़ी चुनौती बताया।
प्रदीप राउत ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारियों और पूरे भाजपा परिवार के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से वे इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम करेंगे।
अभिनंदन समारोह में जिला महामंत्री मितेश शाह, भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा, सुनील हांसदा, दुबराज मंडल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र राउत, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, जिला मंत्री मोहन शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी आभा आर्या, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुणाल सिंह, कार्यालय मंत्री प्रवीण आनंद मिश्रा सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा पिंटू गुप्ता, चंदन राउत, लखिन्द्र सिंह, ब्रजेश राउत, रथु दास, जीत दुबे, टिंकू नायक, राजा राउत, राजेश सिंह, अविनाश कुमार, विनय राउत सहित सैकड़ों भाजपा समर्थक कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और समर्थकों ने नए पदाधिकारियों के नेतृत्व में संगठन के विस्तार की उम्मीद जताई।
Also Read : अवैध निर्माण को लेकर बाबूलाल का हेमंत सरकार पर हमला, जिम्मेदार अधिकारियों के निलंबन की मांग


