Bokaro : पुलिस ने तेनुघाट डैम से चोरी हुई बाइक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। 27 दिसंबर 2025 को तेनुघाट डैम से एक काला-सफेद पैसन प्रो बाइक चोरी हो गई थी। इसके बाद गोमिया थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ कांड संख्या 125/25 के तहत मामला दर्ज किया गया।
बोकारो SP हरविंदर सिंह के निर्देश पर SDPO, बेरमो-तेनुघाट के नेतृत्व में एक छापामारी दल बनाया गया। दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बिट्टू कुमार को गिरफ्तार किया। उसके निशानदेही पर चोरी गई बाइक रजि. JH-09G-8647 बरामद कर ली गई।
गिरफ्तार आरोपी बिट्टू कुमार की उम्र लगभग 24 वर्ष है और वह साडम बाजार टाड, थाना गोमिया का निवासी है। छापामारी दल में तेनुघाट और गांधीनगर थाना के पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस ने बताया कि बाइक की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है।
Also Read : DC अजय नाथ झा ने अधिकारियों को सौंपी गणतंत्र दिवस की तैयारियों की जिम्मेदारी


