Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»‘कोच ऑफ द ईयर 2025’ अवार्ड से नवाजे गये दीपक दुबे
    झारखंड

    ‘कोच ऑफ द ईयर 2025’ अवार्ड से नवाजे गये दीपक दुबे

    Team JoharBy Team JoharDecember 30, 2025Updated:December 30, 2025No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दीपक दुबे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : जामताड़ा में राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 के अवसर पर मार्शल आर्ट के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और प्रशिक्षक दीपक दुबे को कोच ऑफ द ईयर 2025 अवार्ड से नवाज़ा गया। यह सम्मान एमेच्योर ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया और ब्लैक-बेल्ट एक्शन मार्शल आर्ट एसोसिएशन, पश्चिम बंगाल के अधिकारियों ने उन्हें प्रदान किया।

    दीपक दुबे ने पिछले दो दशकों से जामताड़ा जिले में ताइक्वांडो और अन्य मार्शल आर्ट खेलों को ऊंचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके प्रशिक्षण में अब तक लगभग 10,000 खिलाड़ी शामिल हो चुके हैं।

    इसके अलावा, दीपक दुबे ने जिले में कराटे, वुशु, गतका, कुश्ती, हॉकी, खो-खो, हैंडबॉल, कैरम, टेनिस बॉल क्रिकेट, योगासन, मलखंभ, वेटलिफ्टिंग और आर्म रैसलिंग जैसे कई खेलों को भी बढ़ावा दिया है और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को पहचान दिलाई है।

    दीपक दुबे ने अपने सम्मान पर कहा, “यह पुरस्कार मेरे लिए नहीं, बल्कि जामताड़ा जिले के उन हजारों खिलाड़ियों और खेल प्रशासकों के लिए है जिन्होंने मुझे हमेशा समर्थन दिया।”

    उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिवार और कई खेल संघों के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी। प्रमुख रूप से प्रदीप कुमार भैया, सूरज कुमार पासवान, डॉ. भास्कर चांद, राहुल सिंह, परिणीता सिंह, सोनू मल्लिक, रविंद्र सुमन, विपिन दुबे, सुनील सिंह, मनोज सिन्हा, जीतू सिंह और मधुसूदन दास ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

     

     

    Deepak Dubey was honored with the 'Coach of the Year 2025' award.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेनुघाट डैम से चोरी हुई बाइक बरामद, बिट्टू कुमार पुलिस हिरासत में
    Next Article मनरेगा की रक्षा के लिए कांग्रेस का आर-पार संघर्ष, 3 और 5 जनवरी को राज्यव्यापी आंदोलन

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.