Johar Live Desk : भारतीय शेयर बाजार का ओपनिंग सप्ताह के दूसरे दिन यानी मंगलवार को सकारात्मक रहा। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर खुले। आज सेंसेक्स 201.15 अंक या 0.24% की तेजी के साथ 84,079.32 पर खुला। वहीं, निफ्टी 50 में 107.10 अंक या 0.42% की बढ़त के साथ 25,897.35 के स्तर पर ओपनिंग हुई। सुबह 9:30 बजे तक सेंसेक्स 227 अंकों की बढ़त के साथ 84,105 अंक पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 50 करीब 58 अंक की बढ़त के साथ 25,848 पर ट्रेड कर रहा था।
टॉप गेनर और लूजर शेयर :
- टॉप गेनर : इंटर्नल, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक
- टॉप लूजर : इंडिगो, रिलायंस, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा
इससे पहले सोमवार, 12 जनवरी को भी शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 301.93 अंक चढ़कर 83,878.17 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 106.95 अंक बढ़कर 25,790.25 पर बंद हुआ। एक्सपर्ट का कहना है कि 100-दिन की EMA (25,540–25,600) ने बाजार को समर्थन दिया और रिकवरी में मदद की। अगले प्रमुख रेजिस्टेंस स्तर के रूप में 25,800–25,870 को देखा जा रहा है। हालांकि बड़े इंडेक्स में तेजी के बावजूद व्यापक बाजार दबाव में रहा। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में हल्की गिरावट 0.05% और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.52% की कमी रही।
बीते सोमवार के टॉप गेनर और लूजर :
- गेनर : टाटा स्टील, एशियन पेंट, ट्रेंट, टीसीएस, भारती एयरटेल
- लूजर : बजाज फायनेंस, एचडीएफसी बैंक, आईएनएफ़ी
Also Read : समृद्धि यात्रा से पहले सीएम नीतीश ने आज बुलाई कैबिनेट की अहम बैठक


