Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट, निफ्टी और सेंसेक्स दोनों टूटे
    ट्रेंडिंग

    शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट, निफ्टी और सेंसेक्स दोनों टूटे

    Team JoharBy Team JoharMarch 2, 2026Updated:March 2, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शेयर बाजार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार को निवेशकों को बड़ा झटका दिया है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 533.55 अंक गिरकर 24,645.10 के स्तर पर आ गया, जबकि सेंसेक्स 2,743.46 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 78,543.73 पर पहुंचा। स्मॉल कैप और मिडकैप शेयरों में और भी तेज बिकवाली देखने को मिली।

    पश्चिम एशिया में तनाव ने बढ़ाई बेचैनी

    विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हवाई हमले के बाद पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने भारतीय बाजार पर भारी असर डाला। विदेशी पूंजी की निकासी और कमजोर कॉरपोरेट नतीजों ने भी दबाव बढ़ाया। शुरुआती कारोबार में निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता घटने से बाजार में जोरदार बिकवाली देखने को मिली।

    रुपया गिरा, मार्केट कैप में भारी नुकसान

    शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 24 पैसे गिरकर 91.32 पर आ गया। वहीं, बाजार पूंजीकरण में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनटों में निवेशकों की संपत्ति में लगभग ₹8 लाख करोड़ से अधिक की कमी आई। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप 463.50 लाख करोड़ से घटकर करीब 455 लाख करोड़ पर आ गया।

    ईरान-अमेरिका तनाव के तीन बड़े असर

    तेल की कीमतों में उछाल : होर्मुज जलडमरूमध्य में बाधा वैश्विक तेल आपूर्ति को प्रभावित कर सकती है। भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए यह महंगाई, चालू खाता घाटा और कॉरपोरेट लागत बढ़ाने का कारण बन सकता है।

    निर्यातकों पर असर : खाड़ी क्षेत्र में व्यापारिक साझेदारों के साथ शिपिंग रूट बाधित होने से भारतीय निर्यातकों को नुकसान हो सकता है, खासकर उन सेक्टरों को जो मध्य पूर्व पर निर्भर हैं।

    भारतीयों की सुरक्षा और रोजगार : मध्य पूर्व में काम करने वाले लगभग 90 लाख भारतीयों की सुरक्षा, रोजगार और रेमिटेंस फ्लो पर अप्रत्यक्ष असर पड़ सकता है।

    कमोडिटी बाजार में तेजी, सुरक्षित निवेश की ओर रुख

    बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के चलते निवेशक जोखिम भरे एसेट्स से दूरी बनाकर सोना, डॉलर और अन्य सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। इस बीच:

    सोने की कीमत 3% बढ़कर ₹1,67,329 प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)

    चांदी की कीमत 3.89% बढ़कर ₹2,85,700 प्रति किलोग्राम

    एशियाई और अमेरिकी बाजारों में भी दबाव

    अन्य एशियाई बाजारों में भी बिकवाली का दबाव रहा :

    जापान का निक्केई 225 1.55% गिरकर 57,930

    सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स 1.86% गिरकर 4,903

    हांगकांग का हैंग सेंग 2% गिरकर 26,113

    ताइवान का भारित सूचकांक 0.33% गिरकर 35,297

    अमेरिकी फ्यूचर्स में भी गिरावट का संकेत : 

    डॉव जोन्स फ्यूचर्स 0.77% गिरकर 48,593

    एसएंडपी 500 0.43% गिरकर 6,878

    नैस्डैक 0.94% गिरकर 22,663

    ब्रेंट और डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतों में उछाल

    ब्रेंट क्रूड वायदा 82.37 डॉलर तक पहुंच गया, जनवरी 2025 के बाद उच्चतम स्तर। वहीं, अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड 71.86 डॉलर पर पहुंच गया। ब्रेंट क्रूड में 7.60% और डब्ल्यूटीआई में 7.19% की तेजी देखने को मिली।

    Also Read : होली पर अस्पतालों ने की विशेष तैयारी, रिम्स और सदर में 24 घंटे चालू रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं

    Asian Markets Brent Crude Financial News foreign capital Geopolitical tensions global markets Gold Price India crude imports Indian Economy Indian Stock Market Investments investor caution Israel Market Cap market experts market fall midcap stocks Nifty oil prices rupee Sensex share market update Silver Price smallcap stocks Stock Market Strait of Hormuz Trading US Markets US-Iran tensions WTI crude अमेरिका ईरान तनाव अमेरिकी बाजार इजराइल एशियाई बाजार चांदी कीमत ट्रेंडिंग डब्ल्यूटीआई क्रूड तेल की कीमतें निफ्टी निवेश निवेशक सावधानी बाजार विशेषज्ञ ब्रेंट क्रूड भारत क्रूड इम्पोर्ट भारतीय अर्थव्यवस्था. भारतीय शेयर बाजार भू-राजनीतिक तनाव मार्केट कैप मार्केट गिरावट मिडकैप शेयर रुपया वित्तीय समाचार विदेशी पूंजी वैश्विक बाजार शेयर मार्केट अपडेट सेंसेक्स सोना कीमत स्टॉक मार्केट स्मॉलकैप शेयर होरमुज जलडमरूमध्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहोली पर अस्पतालों ने की विशेष तैयारी, रिम्स और सदर में 24 घंटे चालू रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं
    Next Article रामगढ़ में सड़क हादसा, स्कॉर्पियो पलटने से पत्रकार की दर्दनाक मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल, 9 राज्यों के 51 उद्यम चुने गए

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक, फर्जी PMO ID के साथ युवक गिरफ्तार

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन हैं हुदा जरीवाला, जिनकी CM योगी पर कथित टिप्पणी के बाद हुई गिरफ्तारी?

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बॉम्बे हाई कोर्ट: राहुल गांधी की मोदी को “कमांडर-इन-थीफ” कहने वाली मानहानि याचिका खारिज, ट्रायल कोर्ट में चलेगा मुकदमा

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC CGL धांधली के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, रांची में DC ऑफिस का घेराव

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2026 : 10 साल में बदली झारखंड की तस्वीर, 70.3% से बढ़कर 76.7% हुई साक्षरता दर

    September 8, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के सहयोगी धर्मेंद्र ने बुलेट बाइक खरीदने के लिए अभय से लिये थे 50 हजार, CID की जांच में मिले 8 एडमिट कार्ड के कनेक्शन

    September 9, 2026

    झारखंड : चतरा के सिध्पा गांव में पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी पप्पू शर्मा समेत कई जवान घायल

    September 9, 2026

    फिल्मी स्टाइल चेस के बाद सखुवा लकड़ी जब्त : ‘पुष्पा’ अंदाज में तस्कर ने पोकटा डैम में गिराया ट्रक

    September 8, 2026

    भगवा विवाद खत्म : नीले रंग में ही मैदान पर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

    September 8, 2026

    बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.