Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सरना स्थल पर केंद्रीय सरना समिति की ओर से सरहुल महोत्सव का आयोजन, मांदर की थाप पर झूमे मुख्यमंत्री सोरेन, कहा- त्योहार आदिवासी सभ्यता की पहचान
    झारखंड

    सरना स्थल पर केंद्रीय सरना समिति की ओर से सरहुल महोत्सव का आयोजन, मांदर की थाप पर झूमे मुख्यमंत्री सोरेन, कहा- त्योहार आदिवासी सभ्यता की पहचान

    Team JoharBy Team JoharApril 4, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः प्रकृति को संरक्षित करने के लिए मनाया जानेवाला यह त्योहार आदिवासियों के लिए खास है. इस अवसर पर सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के आदिवासी हॉस्टल और सिरमटोली स्थिति केंद्रीय सरना समिति की ओर से आयोजित सरहुल शोभा यात्रा में शामिल हुए. शोभा यात्रा में मुख्यमंत्री के साथ साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना की और लोगों को सरहुल की बधाई दी.

    केंद्रीय सरना समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मांदर की थाप पर जमकर झूमे. इस दौरान बड़ी संख्या में आदिवासी महिला-पुरुष मुख्यमंत्री के साथ पारंपरिक गीत नृत्य किया. आदिवासी परिधान पहने मुख्यमंत्री ने छोटे छोटे बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई. वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने सरहुल की प्रासंगिता बताते हुए कहा कि प्रकृति को संरक्षित करना जरूरी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को सरहुल की बधाई देते हुए कहा कि सरहुल पर्व आदिवासियों की सभ्यता और संस्कृति की पहचान है. आदिवासी द्वेष और घृणा से दूर होकर प्रकृति की पूजा करते हैं. यही वजह है कि आदिवासी शब्द से ही हमारी पहचान प्रकृति रक्षक के रुप में होती है. उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन हमारा है.

    यह समाप्त हो जायेगा तो आदिवासी की पहचान समाप्त हो जायेगी. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सिरमटोली सरना स्थल का जीर्णोद्धार करने का निर्णय लिया है, ताकि आनेवाले पीढ़ी हमारी संस्कृति को जान सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम समाज के जड़ में रहने वाले लोग हैं. उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व है अपनी सभ्यता को बचाकर रखें. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी सरना स्थल को संरक्षित करने के लिए सरकार ने कदम उठाए हैं. भगवान से यही प्रार्थना करुंगा कि इस मौके पर यहां आनेवाले सभी को सकुशल रखें. प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर उत्साह चरम पर है.

    रांची की सड़कों पर झूमते नाचते गाते लोगों की यह टोली प्रकृति को संरक्षित करने के लिए आह्वान कर रहे हैं. आदिवासी परिधानों में सजे महिलाओं और पुरुषों की टोली जल, जंगल और जमीन को बचाने का संदेश दे रहे हैं. घरों और सरना स्थलों पर पारंपरिक रूप से पूजा अर्चना की और विभिन्न सरना समितियों की ओर से शोभा यात्रा निकाली गई. मांदर की थाप पर नाचते गाते लोगों की यह टोली हरमू सरना समिति से जुड़े आदिवासियों की है, जो नंगे पांव अलवर्ट एक्का चौक तक पहुंचे.

    ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसड़क हादसे में बच्चे की मौत, मजदूरी करने के लिए घर से बोकारो थर्मल जा रहा था
    Next Article गिरिडीह: अवैध अभ्रक खदान धंसने से दो की मौत, चार मजदूर घायल

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.