Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»Uncategorized»कोडरमा के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी, क्या-क्या ले गए चोर… जानें
    Uncategorized

    कोडरमा के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी, क्या-क्या ले गए चोर… जानें

    Team JoharBy Team JoharDecember 23, 2025Updated:December 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोडरमा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा थाना क्षेत्र के लोकाई पंचायत के तीनतारा गांव स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में बीती देर रात चोरी की घटना हुई। अज्ञात चोर मंदिर से पीतल की घंटी और दानपेटी में रखी नकदी चुरा ले गए।

    स्थानीय निवासी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार शाम नियमित आरती के बाद मंदिर में सब कुछ सामान्य था। लेकिन मंगलवार सुबह जब वे मंदिर की लाइट बंद करने पहुंचे, तो देखा कि मुख्य दरवाजा थोड़ा खुला था। जांच करने पर मंदिर के बरामदे से पीतल की घंटी गायब और दानपेटी खुली मिली। चोरी गई घंटी की कीमत करीब 10 हजार रुपए बताई जा रही है।

    ग्रामीणों के अनुसार, यह पहली घटना नहीं है। चार महीने पहले भी इसी गांव के देवी मंडप से पीतल की घंटी चोरी हो चुकी है, जिसमें अब तक कोई सुराग नहीं मिला। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।

    पुलिस को सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

    घटना के बाद ग्रामीणों ने मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने रात के समय गश्त बढ़ाने और मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी अपील की है।

    कोडरमा के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी पीतल की घंटी और नकदी ले गए चोर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेज रफ्तार कार ने दुकान के सामने खड़ी कार को मारी टक्कर, चालक फरार
    Next Article BCCI ने महिला क्रिकेटरों की घरेलू मैच फीस में की बड़ी बढ़ोतरी

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Latest Posts

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026

    नशे के सौदगरों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    June 26, 2026

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.