Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कृष को लेकर फैलाई जा रही अफवाहें निराधार : डॉ. इरफान अंसारी
    झारखंड

    कृष को लेकर फैलाई जा रही अफवाहें निराधार : डॉ. इरफान अंसारी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 19, 2025Updated:July 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कृष
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अपने बेटे कृष अंसारी को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया में चल रही खबरों को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि कृष के खिलाफ फैलाई जा रही बातें पूरी तरह से गलत, भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण हैं।

    डॉ. अंसारी ने कहा कि कृष रिम्स किसी निरीक्षण या नेतागिरी के इरादे से नहीं गया था, बल्कि वह अपने शिक्षक आदित्य कुमार झा के बीमार पिता से मिलने गया था, जो रिम्स में भर्ती हैं। उसी रात कुछ आदिवासी परिवार उनके आवास पर सहायता के लिए पहुंचे थे। उनके आग्रह पर ही कृष रिम्स गया ताकि उनकी मदद कर सके।

    उन्होंने यह भी बताया कि संयोग से रिम्स में भर्ती एक वरिष्ठ पत्रकार के परिजन को भी मदद की ज़रूरत थी, और कृष ने मानवीय आधार पर सहायता की। उन्होंने कहा कि इस पूरी घटना को राजनीति का रंग देकर तोड़-मरोड़ कर पेश करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

    डॉ. अंसारी ने कहा कि कृष एक पढ़ा-लिखा, संवेदनशील और सेवा-भावना से भरपूर युवा है। वह झारखंड आंदोलन में भाग लेने वाले पूर्व सांसद फुरकान अंसारी का पोता है और अपने संस्कारों के अनुसार लोगों की मदद करता है।

    उन्होंने सवाल उठाया, “क्या अब किसी की मदद करना भी अपराध माना जाएगा?” उन्होंने यह भी कहा कि समाज में अगर हर मददगार हाथ को राजनीतिक चश्मे से देखा जाएगा तो यह देश और समाज दोनों के लिए चिंता की बात है।

    अंत में, डॉ. अंसारी ने सभी लोगों से सच्चाई को समझने और किसी भी युवा की सेवा भावना का सम्मान करने की अपील की।

    बता दें कि डॉ इरफान अंसारी के बड़े बेटे कृष अंसारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कृष एक अस्पताल में लोगो से पूछताछ करते दिख रहे थे। उसी वीडियो को लेकर मंत्री इरफान ने सफाई दी है।

    Also Read : झारखंड में मंईयां सम्मान योजना से 17 हजार महिलाएं होंगी बाहर…जानें क्यों

    Also Read : भूधंसान से गिरिडीह का मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त, सीसीएल ने शुरू किया मरम्मत कार्य

    Also Read : रांची में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल RIMS-2, जल्द रखी जाएगी आधारशिला

    Also Read : आज खड़गे के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, तेजस्वी भी लेंगे हिस्सा

    clarification Dr. Irfan Ansari family controversy Jharkhand Government Jharkhand news Jharkhand Politics Krish Ansari malicious allegations media reports minister's statement Misinformation Misleading News political clarification political controversy public service Rims social media Spirit of Service viral news Young Leader कृष अंसारी गलत जानकारी जनसेवा झारखंड राजनीति झारखंड समाचार झारखंड सरकार डॉ. इरफ़ान अंसारी दुर्भावनापूर्ण आरोप परिवार विवाद भ्रामक खबरें मंत्री बयान मीडिया खबरें युवा नेता राजनीतिक विवाद राजनीतिक सफाई रिम्स वायरल खबर सफाई सेवा भावना सोशल मीडिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
    Next Article नगर निकाय चुनाव टालने पर उच्च न्यायालय ने सरकार को मारा करारा तमाचा : बाबूलाल मरांडी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लत ऑनलाइन गेम्स और रील्स कीः बच्चा खुद को मारने पर हुआ उतारू, बुजुर्ग ने इंटरनेट स्पीड कम होने पर पिया फिनाइल

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026
    झारखंड

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    Latest Posts

    लत ऑनलाइन गेम्स और रील्स कीः बच्चा खुद को मारने पर हुआ उतारू, बुजुर्ग ने इंटरनेट स्पीड कम होने पर पिया फिनाइल

    September 8, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.