Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सेंट्रल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से 50 हजार रुपए की लूट, वारदात CCTV में कैद
    झारखंड

    सेंट्रल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से 50 हजार रुपए की लूट, वारदात CCTV में कैद

    Team JoharBy Team JoharAugust 16, 2021Updated:August 16, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू : विश्रामपुर के रेहला स्थित बजरंग चौक के पास सेंट्रल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) से सोमवार को चार बदमाशों ने 50 हजार रुपए लूट लिए। चारों ने चेहरा ढक रखा था और बाइक से पहुंचे थे। बदमाशों में से दो काउंटर पर पहुंचे और वहां बैठे सीएसपी इंचार्ज को पिस्टल दिखा कहा-प्लेन हाईजैक हो गया है। इसके बाद बदमाशों ने काउंटर पर रखे 50 हजार रुपए उठाकर बाइक से भाग निकले। इधर, लूट की वारदात सीएसपी में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है।

    सीएसपी संचालक अभिषेक चौबे के मैनेजर निश्चय चौबे ने बताया कि वह पास के सेंट्रल बैंक, गढवा रोड ब्रांच से 50 हजार रुपए लेकर घटना के महज 10 मिनट पहले ही सीएसपी काउंटर पर पहुंचा था। इसी बीच चार युवक चेहरा ढक कर सीएसपी के पास पहुंचे। इनमें से तीन पास में आए। जबकि एक बाइक पर ही बैठा रहा।

    बदमाशों में से एक दरवाजे पर खड़ा रहा। जबकि दो युवक जबरन काउंटर के भीतर घुस गए और निश्चय चौबे को पिस्टल दिखा लूट की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद बाइक पर बैठे चौथे लड़के को इशारा किया और चारों वहां से भाग निकले। घटना की सूचना के बाद रेहला थाना थाना प्रभारी नेमधारी रजक व एसआई गुलशन गौरव मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअफगानिस्तान : काबुल एयरपोर्ट पर हालात बेकाबू, गोलीबारी में पांच की मौत
    Next Article झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 3 सितंबर से, सत्र के दौरान मुख्यमंत्री प्रश्नकाल भी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड आंदोलन का अनकहा अध्याय: आजादी के फौरन बाद मोमिनों ने दिया था अलग राज्य का समर्थन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

    September 29, 2026
    क्राइम

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026
    Latest Posts

    PNB घोटाले में नया एक्शन : नीरव मोदी के करीबी संदीप मिस्त्री पर CBI का शिकंजा, UAE से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार

    September 29, 2026

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026

    CEC ज्ञानेश को हटाने की मांग पर अड़ी कांग्रेस, खड़गे बोले- ‘मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार की कठपुतली, उन्हें हटाएं’

    September 29, 2026

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.