Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लूट का माल बांटने जमा हुए थे लुटेरे, पुलिस ने चार को दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    लूट का माल बांटने जमा हुए थे लुटेरे, पुलिस ने चार को दबोचा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लूट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Garhwa : गढ़वा में बीते 29 जनवरी को स्वर्ण व्यवसायी एस कुमार सोनी से छुरा के दम पर हुए लूट कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम मनीष कुमार भुईयां उर्फ कुजुर, अभिषेक कुमार चौधरी, मिथुन कुमार महतो और विशाल कुमार चौधरी बताये गये। इनमें अभिषेक कुमार चौधरी गढ़वा के रंका का और विशाल कुमार चौधरी पलामू के डाल्टनगंज का रहने वाला है। वहीं, मनीष कुमार भुईयां उर्फ कुजुर और मिथुन कुमार महतो राजधानी रांची के नामकुम इलाके के रहने वाले हैं। इनके पास से लूटे गये जेवरात, स्वर्ण व्यवसायी का मोबाइल, लूट में इस्तेमाल बाइक, एक देशी कट्टा और दो .315 की जिन्दा गोलियां एवं एक खाली खोखा जब्त किया गया है। इस बात का खुलासा सोमवार को गढ़वा पुलिस कप्तान दीपक पांडेय ने किया।

    SP दीपक पांडेय ने मीडिया को बताया कि लूटकांड की तफ्तीश में जुटी पुलिस टीम को बीते दो फरवरी को शाम करीब साढ़े चार बजे इंफॉर्मेशन मिली कि गढ़वा के तेनुडीह जंगल में कुछ लड़के इकट्ठा हुए हैं। नये चेहरे लग रहे हैं उनकी हरकतें संदिग्ध लग रही है। मिली इंफॉर्मेशन पर गठित टीम बताये गये लोकेशन पर पहुंची और चार लड़कों को धर दबोचा। सभी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस को दिये अपने बयान में इन लोगों ने खुलासा किया कि अभिषेक कुमार चौधरी ने पूरे लूटकांड की साजिश रची थी। उसी ने मनीष कुमार भुईयां उर्फ कुजुर, मिथुन कुमार महतो को रांची और विशाल कुमार चौधरी को पलामू से गढ़वा कांड को अंजाम देने के वास्ते बुलाया था। ये तीनों 29 जनवरी की भोर में गढ़वा पहुंच गये थे। तय प्लानिंग के अनुसार पहले एस कुमार सोनी की रेकी की गयी और फिर मौका मिलते ही छुरा के बल पर उन्हें लूट लिया गया। स्वर्ण व्यवसायी की बाइक की डिक्की से सारे जहने-जेवरात और उनका मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद सभी वहां से फरार हो गये। बीते कल यानी दो फरवरी को सभी लुटेरे लूटे गये सोना-चांदी के जेवर आपस में बांटने के लिए तेनुडीह जंगल में इकट्ठा हुए थे, तभी धरा गये।

    गिरफ्तार मनीष भुईयां के खिलाफ छह, मिथुन महतो के खिलाफ दो और विशाल कुमार चौधरी के खिलाफ एक मामला अलग-अलग थानों की पुलिस फाइल में दर्ज हैं। इन लोगों को दबोचने में रंका SDPO रोहित रंजन सिंह, रंका इंस्पेक्टर सुभाष कुमार पासवान, रंका थानेदार अनिमेश शांतिकारी, प्रभात कुमार, अनिल हेम्ब्रम, राजेश कुमार झा, एएसआई विनय कुमार पाण्डेय, हवलदार डोमन मोची और सिपाही कौशल किशोर तिवारी की भूमिका सराहनीय रही।

    Also Read : अनुराग गुप्ता बने झारखंड के DGP, अधिसूचना जारी

    the police caught four of them The robbers had gathered to distribute the loot पुलिस ने चार को दबोचा लूट का माल बांटने जमा हुए थे लुटेरे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के मशहूर डॉक्टर के घर सेंधमारी, पुराने फ्लैट गये हुए थे दम्पति
    Next Article टेलर में भिड़ते ही कार के उड़े परखच्चे, दो की दर्दनाक मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    रिम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.