Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»स्वास्थ्य»कपड़ों की खुशबू के पीछे छिपा है खतरा, फैब्रिक कंडीशनर से सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर
    स्वास्थ्य

    कपड़ों की खुशबू के पीछे छिपा है खतरा, फैब्रिक कंडीशनर से सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

    Team JoharBy Team JoharJanuary 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कपड़ों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : कपड़ों को ज्यादा मुलायम, चमकदार और खुशबूदार बनाने के लिए लोग आमतौर पर फैब्रिक कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो कपड़ों की यह खुशबू और नरमी सेहत के लिए नुकसानदेह भी हो सकती है। फैब्रिक कंडीशनर में मौजूद कई केमिकल लंबे समय तक कपड़ों पर टिके रहते हैं और धीरे-धीरे शरीर को प्रभावित कर सकते हैं।

    विशेषज्ञ बताते हैं कि फैब्रिक सॉफ्टनर में क्वाटरनरी अमोनियम कंपाउंड, आर्टिफिशियल खुशबू, सिलिकॉन और वॉलेटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड (VOCs) पाए जाते हैं। ये केमिकल सांस के जरिए या त्वचा के संपर्क में आकर एलर्जी, अस्थमा, सांस लेने में परेशानी, सिरदर्द और चक्कर जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और संवेदनशील त्वचा वाले लोगों में खुजली, रैशेज और सूजन की शिकायत अधिक देखी जाती है।

    नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक रिपोर्ट के अनुसार, फैब्रिक कंडीशनर में इस्तेमाल होने वाली आर्टिफिशियल खुशबू से निकलने वाले VOCs लंबे समय तक सांस और त्वचा से जुड़ी बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इनमें अस्थमा अटैक, क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस, न्यूरोलॉजिकल समस्याएं और हार्मोन असंतुलन शामिल हैं। कुछ मामलों में इन केमिकल्स का असर मेटाबॉलिज्म पर भी पड़ता है, जिससे वजन बढ़ने और इंसुलिन रेजिस्टेंस का खतरा रहता है।

    कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मधुसूदन पात्रुडू का कहना है कि कई कंपनियां फैब्रिक सॉफ्टनर में इस्तेमाल होने वाले सभी केमिकल्स की जानकारी लेबल पर नहीं देतीं। ऐसे में उपभोक्ता अनजाने में ऐसे उत्पाद इस्तेमाल करते रहते हैं, जो लंबे समय में नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने सलाह दी कि जितना हो सके केमिकल-आधारित फैब्रिक कंडीशनर से बचना चाहिए।

    विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि फैब्रिक कंडीशनर घर के अंदर की हवा को प्रदूषित कर सकते हैं। इनमें मौजूद थैलेट्स और अन्य केमिकल हवा में घुलकर इनडोर एयर पॉल्यूशन बढ़ाते हैं। साथ ही ये कपड़ों पर मोम जैसी परत छोड़ देते हैं, जिससे कपड़े की सोखने की क्षमता घट जाती है और त्वचा पर बुरा असर पड़ सकता है। ये केमिकल पर्यावरण के लिए भी हानिकारक माने जाते हैं, क्योंकि ये आसानी से नष्ट नहीं होते और पानी व मिट्टी को प्रदूषित करते हैं।

    विशेषज्ञ प्राकृतिक विकल्प अपनाने की सलाह देते हैं। सफेद सिरका और बेकिंग सोडा कपड़ों को नरम करने के साथ बदबू भी दूर करते हैं। ऊन के ड्रायर बॉल्स का इस्तेमाल भी एक सुरक्षित तरीका माना जाता है। इसके अलावा पौधों से बने डिटर्जेंट कपड़ों को बिना नुकसान के साफ और मुलायम रखते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे प्राकृतिक उपाय अपनाकर न सिर्फ कपड़ों की देखभाल की जा सकती है, बल्कि सेहत और पर्यावरण दोनों को सुरक्षित रखा जा सकता है।

     

    The pleasant scent of your clothes may be hiding a danger; fabric conditioners can have a negative impact on your health.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहिला आरक्षियों की मुंशी पद पर तैनाती रद्द
    Next Article आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा – कैसे पहचानें कौन सा कुत्ता खतरनाक है?

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    नौतपा में सेहत का रखें खास ख्याल, डाइट में जोड़ें ये कूलिंग फूड्स

    May 26, 2026
    झारखंड

    झारखंड के स्लम इलाकों में मिलेगा मुफ्त इलाज, 18 करोड़ से खुलेंगे 140 मदर टेरेसा हेल्थ क्लीनिक

    April 29, 2026
    झारखंड

    AI से दिल की जांच : IIT ISM की ‘इकोपल्स’ तकनीक से हृदय रोगों की समय पर पहचान संभव

    April 25, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.