Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»महाकुंभ में ब्लास्ट की धमकी देने वाला निकला 11वीं का छात्र
    क्राइम

    महाकुंभ में ब्लास्ट की धमकी देने वाला निकला 11वीं का छात्र

    Team JoharBy Team JoharJanuary 5, 2025Updated:January 5, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महाकुंभ
    महाकुंभ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Prayagraj : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होने जा रहे महाकुंभ मेले से पहले एक 11वीं कक्षा के छात्र ने इंस्टाग्राम पर बम ब्लास्ट की धमकी दी थी, जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया था. 31 दिसंबर 2024 को छात्र ने इंस्टाग्राम पर ‘नसर पठान’ नाम से धमकी भरी पोस्ट साझा की थी, जिसमें उसने महाकुंभ में बम ब्लास्ट करने और 1000 हिंदुओं को मारने की बात कही थी. इस पोस्ट के वायरल होते ही यूपी पुलिस सक्रिय हो गई और जांच शुरू कर दी.

    बिहार के पूर्णिया से हुई गिरफ्तारी

    पुलिस ने रविवार (5 जनवरी) को बिहार के पूर्णिया से इस धमकी देने वाले आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने दोस्त से बदला लेने के लिए यह साजिश रची थी. छात्र ने बताया कि उसे और उसके दोस्त के बीच कुछ दिनों पहले झगड़ा हुआ था, और बदला लेने के लिए उसने फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर यह धमकी भरी पोस्ट साझा की थी.

    ऐसे दबोचा गया आरोपी

    धमकी भरे पोस्ट के बाद एक युवक विपिन गौर ने इसे यूपी पुलिस के डायल-112 को टैग करते हुए री-पोस्ट किया और स्क्रीनशॉट शेयर किया. इसके बाद पुलिस ने महाकुंभ मेला कोतवाली थाने में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की और आरोपी की तलाश शुरू की. पुलिस ने जांच के दौरान पता लगाया कि जिस नंबर से धमकी पोस्ट की गई थी, वह बिहार के पूर्णिया जिले के भवानीपुर शहीदगंज से जुड़ा था. बिहार पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया और अब उसे प्रयागराज लाया जा रहा है.

    पूछताछ में क्या कहा

    11वीं के छात्र ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने कुछ दिन पहले उसका दोस्त से झगड़ा हो गया था. बदला लेने के लिए उसने दोस्त को फंसाने की साजिश रची. फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और धमकी भरा पोस्ट शेयर कर दिया. पुलिस आरोपी को बिहार से पकड़कर प्रयागराज ला रही है.

    धमकी भरे पोस्ट में क्या

    बता दें कि 31 दिसंबर को छात्र ने इंस्टाग्राम पर ‘नसर पठान’ नाम की ID से धमकी भरा पोस्ट लिखा था. छात्र ने पोस्ट में लिखा था कि ऑल ऑफ यू, तुम सब अपराधी हो. महाकुंभ में बम ब्लास्ट करेंगे. 1000 हिंदुओं को मारेंगे. उसी दिन विपिन गौर नाम के युवक ने पोस्ट को डायल-112 यूपी पुलिस को टैग करते हुए री-पोस्ट किया. स्क्रीनशॉट भी शेयर किया. इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई.

    महाकुंभ की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था

    प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ का आयोजन शुरू होने जा रहा है, जिसमें 50 करोड़ लोगों के आने का अनुमान है. मेले की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं. कुल 56 थाने और 144 चौकियों का गठन किया गया है. मेले की सुरक्षा में 60,000 जवान तैनात रहेंगे, जिसमें 37,000 पुलिसकर्मी, 10,000 अधिकारी, 3,000 महिला पुलिसकर्मी, 250 महिला पुलिस अधिकारी और 7,000 फायर सर्विस के जवान शामिल हैं. इस बार पहली बार 13 किलोमीटर लंबा रिवर फ्रंट भी तैयार किया जा रहा है. मेले को 25 सेक्टर में बांटा गया है और सुरक्षा के लिए हर कदम उठाया जा रहा है.

    Also Read: झारखंड में कल सरकारी छुट्टी, अधिसूचना जारी

    Also Read: सिपाही भर्ती परीक्षा में अब तक इतने अभ्यर्थी हुए गिरफ्तार

    000 officers 000 policemen 000 soldiers 000 अधिकारी 000 जवान 000 पुलिसकर्मी 10 11th class student 11वीं कक्षा का छात्र 37 60 Arrest Bihar Purnia Bomb Blast fake post instagram Mahakumbh Mahakumbh security organizing the fair Prayagraj Revenge river front Security Arrangements security of Mahakumbh fair threat threatening post UP Police UP Police Dial-112 Vipin Gaur women policemen इंस्टाग्राम गिरफ्तारी धमकी धमकी भरी पोस्ट प्रयागराज फर्जी पोस्ट बदला बम ब्लास्ट बिहार पूर्णिया महाकुंभ महाकुंभ मेले की सुरक्षा महाकुंभ सुरक्षा महिला पुलिसकर्मी मेले का आयोजन यूपी पुलिस यूपी पुलिस डायल-112 रिवर फ्रंट विपिन गौर सुरक्षा व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में कल सरकारी छुट्टी, अधिसूचना जारी
    Next Article चंद रुपयों की खातिर बहन का क्या कर डाला हाल… जानिये

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.