Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»छठ घाट की व्यवस्था देख आक्रोशित हुए मानगो के लोग, स्वास्थ्य मंत्री का फूंका पुतला
    झारखंड

    छठ घाट की व्यवस्था देख आक्रोशित हुए मानगो के लोग, स्वास्थ्य मंत्री का फूंका पुतला

    Team JoharBy Team JoharNovember 14, 2023Updated:November 14, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर: मानगो शंकोसाई श्याम नगर में छठ घाट की व्यवस्था देखकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. क्षतिग्रस्त छठ घाट, साफ सफाई और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के वादा खिलाफी के खिलाफ स्थानीय लोग आज श्यामनगर छठ घाट में भारी संख्या में एकत्रित होकर जमकर स्थानीय विधायक सह सुबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का जमकर विरोध किया. स्थानीय लोगों ने मौके में भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर बताया की पुरे चार वर्ष विधायक बन्ना गुप्ता के चुनाव जीते हो गए. चार वर्ष में एक बार भी मंत्री बन्ना गुप्ता श्याम नगर में नहीं आए. चुनाव से पूर्व आकर लंबी-लंबी बातें करते हुए कहा था कि लंबा चौड़ा छठ घाट स्थानीय लोगों के लिए बना दिया जाएगा श्याम नगर मानगो का वह इलाका है जहां रोज कमाने खाने वाले लोग रहते हैं, जिनके पास बड़ी वाहन या फिर सवारी गाड़ी नहीं है जिससे लोग अन्य जगह में जाकर छठ का त्यौहार मना पाए. छठ के समय मंत्री जी कभी-कभार आते हैं. अपना फोटो लगा हुआ फ्लेक्स लगाकर लोगों से मीठी-मीठी बात कर कहते हैं कि अगले वर्ष नया छठ घाट बना दिया जाएगा. दिखावे के लिए उनके गुर्गों के द्वारा शिविर लगाकर अगरबत्ती और चाय का वितरण जरूर किया जाता है, लेकिन छठ घाट का निर्माण अथवा मरम्मत आज तक नहीं कराया गया.

    सामूहिक श्रमदान करके छठ घाट की सफाई करने का कार्य करेंगे

    मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा की बड़ी दुर्भाग्य की बात है कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत बेली बोधन वाला घाट से लेकर गांधी घाट तक एवं हड्डी गोदाम से लेकर तुरिया बेड़ा तक एक भी छठ घाट स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा विगत चार वर्षों में नहीं बनाया गया. वहीं महिलाओं ने कहा कि गंदगी का अंबार है. लोग चिंतित है कि कैसे छठ का त्यौहार मनाएंगे. स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने विरोध प्रकट करते हुए स्थानीय विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के विरोध में जमकर नारे लगाते हुए बन्ना गुप्ता के पुतले की पिटाई करते हुए उसे आग के हवाले कर दहन किया. मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा पुरे शंकोसाई के लोग सामूहिक श्रमदान करके छठ घाट की सफाई करने का कार्य करेंगे. मंत्री केवल दिखावा करते हैं. साफ जगह में झाड़ू चमकाने का कार्य करते हैं. विकास सिंह ने कहा कि चार वर्षो में एक भी छठ घाट का निर्माण एवं मरम्मत नहीं करवाना मंत्री के छठ व्रतधारीयों के प्रति उदासीन रवैया को दर्शाता है. मौके में उपस्थित छठ पूजा करने वाली महिला शिवकुमारी देवी ने कहा कि पिछले वर्ष अव्यवस्थित छठ घाट के कारण उनका पैर टूट गया था. घाट की स्थिति पहले जैसा ही हैं इसलिए इस बार छठ व्रत करने में उन्हें भय लग रहा है. मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, सुशील शर्मा, राजेश साहू, दुर्गा चरण दत्त, अश्वनी सिंह,शिवजी यादव, बबलू साव,मुरारी चौधरी, उत्तम कुमार, रामदास प्रजापति, जोगेंद्र पासवान, रोहित यादव, अमन कुमार,आदित्य साव, बंटी साव,रतिलाल प्रधान,शिवकुमारी देवी ,पंचा देवी, सुशील शर्मा,शांति देवी, मीना कुमारी, सीमा देवी, मनी कर्मकार, रेखा देवी, आशा गोराई, निर्मला देवी, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें:क्यों चार “ए” पॉजिटिव पुलिसकर्मी की हुई खोज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारकेड में हुई इनकी तैनाती, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    आज की खबर करंट न्यूज गंदगी गांधी घाट छठ घाट जमशेदपुर जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन भाजपा नेता विकास सिंह मंत्री मानगो मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज विधायक बन्ना गुप्ता साफ-सफाई सामूहिक श्रमदान सिटी न्यूज स्थानीय खबर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअल्पसंख्यक जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्ति पत्र सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
    Next Article पीएम के विजिट से पहले रोशनी में नहाया बिरसा मुंडा जेल म्यूजियम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    क्राइम

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    Latest Posts

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.