Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Jun, 2026 ♦ 1:28 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड की कला-संस्कृति को बढ़ावा देना ही आदिवासी युवा महोत्सव का उद्देश्य
    झारखंड

    झारखंड की कला-संस्कृति को बढ़ावा देना ही आदिवासी युवा महोत्सव का उद्देश्य

    Team JoharBy Team JoharNovember 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: आदिवासी युवा महोत्सव का सोमवार को समापन हो गया. वहीं कार्यक्रम के दौरान घोषणा की गई कि अगले साल इससे भी बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. NGO मानव कल्याण, इंडिजीनस वेलफेयर सोसाइटी तथा ट्राइबल यूथ फेस्ट टीम ने मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसमें झारखंड सरकार के सांस्कृतिक निदेशालय, पर्यटक, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने भी सहयोग किया. जिसका उद्देश्य यह है कि झारखंड की कला-संस्कृति को बढ़ावा दिया जाए. इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य से हुई. मुख्य रूप से हो, मुंडा, संथाल एवं खड़िया एसोसिएशन के छात्रों ने पारंपरिक नृत्य अपनी स्थानीय भाषा में किया. वहीं एलवीन रोजारियो ने नागपुरी गाने से सभी का दिल जीत लिया. लिरिक्स में झारखंड के आदिवासी संस्कृति और इतिहास को दर्शाया गया था. विक्रित बैंड ने मंगरिया नागपुरी गाना प्रस्तुत किया. इसके अलावा एक्सल लाइफ अमन कच्छप द्वारा रैप परफॉर्मेंस पेश किया गया. जिसमें माडर्न अखरा और वर्तमान आदिवासी सामाज में हो रही हलचल को रैप के माध्यम से पेश किया गया.

    हमेशा मिलेगा सरकार का सहयोग

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री हफीजुल हसन शामिल हुए. उन्होंने कहा कि आगे भी झारखंड सरकार द्वारा झारखंड की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए झारखंड सरकार का हमेशा सहयोग रहेगा. विशिष्ठ अतिथि बंधु तिर्की ने कहा कि आदिवासी युवा महोत्सव बहुत बड़ा मंच है. जहां आदिवासी कलाकारों को अपने कला प्रदर्शित करने का मौका मिलता है. आयोजन कमिटी के अध्यक्ष अजीत लकड़ा ने कहा कि अगले साल इससे भी बड़ा तीन दिवसीय कार्यक्रम होगा. वहीं सचिव शशि पन्ना ने कहा कि हम झारखंड सरकार को इस कार्यक्रम में सहयोग के लिए धन्यवाद देते है. कमिटी के संरक्षक अनिल अमिताभ पन्ना ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से आदिवासियों को अपने जड़ों से जोड़ना है ताकि 32 आदिवासी समुदाय के बीच एक सांस्कृतिक और मधुर संबंध स्थापित हो सके. संरक्षक अमरनाथ लकड़ा ने कहा कि आने वाले दिनों में देश के आदिवासियों को एक मंच पर लाने का प्रयास होगा.

    ये भी पढ़ें: प्रशांत किशोर के ‘जन सुराज’ में शामिल हुईं भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह, कहा- पार्टी नहीं, अभियान से जुड़ी हूं

    अमन कच्छप आज की खबर आदिवासी युवा महोत्सव एलवीन रोजारियो करंट न्यूज कला संस्कृति खेलकूद जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड सरकार झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर नागपुरी न्यूज हेडलाइन पर्यटक बंधु तिर्की मंत्री हफीजुल हसन मुख्य समाचार मुंडा रांची लेटेस्ट न्यूज विक्रित बैंड संथाल सांस्कृतिक निदेशालय सिटी न्यूज स्थानीय खबर हो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरजरप्पा दामोदर-भैरवी संगम पर गंगा आरती का आयोजन, कलाकारों ने दी प्रस्तुति
    Next Article उत्तरकाशी: सिलक्यारा टनल के बाहर दिखाई दे रही भोलेनाथ की आकृति, चर्चा का विषय 

    Related Posts

    कोडरमा

    कोडरमा विधायक नीरा यादव के निजी वाहन चालक की हत्या, जमीन विवाद में हुआ कांड

    June 4, 2026
    झारखंड

    पलामू पुलिस को मिली नई ताकत, DIG और SP ने पेट्रोलिंग बाइकों को किया रवाना

    June 4, 2026
    चतरा

    चतरा में नशे के धंधे पर वार, 2.132 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

    June 4, 2026
    Latest Posts

    कोडरमा विधायक नीरा यादव के निजी वाहन चालक की हत्या, जमीन विवाद में हुआ कांड

    June 4, 2026

    पलामू पुलिस को मिली नई ताकत, DIG और SP ने पेट्रोलिंग बाइकों को किया रवाना

    June 4, 2026

    चतरा में नशे के धंधे पर वार, 2.132 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

    June 4, 2026

    बरकाकाना-टाटानगर रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, रंगामाटी हॉल्ट स्टेशन को मिली मंजूरी

    June 4, 2026

    पलामू में लापता युवक का सुराग नहीं, आज फिर उतरेगी NDRF

    June 4, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.