Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Nov, 2025 ♦ 4:41 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्रिटी का नाम, शाहरुख को भी पीछे छोड़ा…
    मनोरंजन

    बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्रिटी का नाम, शाहरुख को भी पीछे छोड़ा…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk: शाहरुख खान अपनी संपत्ति को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन हाल ही में जारी हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। किंग खान भले ही भारत के पहले अरबपति अभिनेता बन गए हों, मगर बॉलीवुड के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब किसी और के नाम है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की कुल संपत्ति लगभग 1.4 अरब डॉलर यानी करीब 12,490 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही वे दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं में शामिल हो गए हैं। लेकिन बॉलीवुड में उनसे भी ज्यादा अमीर एक और नाम मौजूद है रोनी स्क्रूवाला।

    रोनी स्क्रूवाला, जिन्हें फिल्म निर्माता और उद्योगपति के रूप में जाना जाता है, की कुल संपत्ति 1.5 अरब डॉलर यानी करीब 13,300 करोड़ रुपये बताई गई है। उन्होंने यह मुकाम बिना किसी फिल्म में अभिनय या निर्देशन किए हासिल किया है। उनका सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। 1980 के दशक में उन्होंने टूथब्रश बेचने से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने केबल टीवी नेटवर्क शुरू किया और 1990 में यूटीवी की स्थापना की, जो आगे चलकर भारत का प्रमुख फिल्म प्रोडक्शन हाउस बन गया।

    यूटीवी के बैनर तले स्वदेश, रंग दे बसंती, जोधा अकबर और फैशन जैसी चर्चित फिल्मों का निर्माण हुआ। 2012 में डिज्नी ने यूटीवी को करीब 1 अरब डॉलर में खरीद लिया, जिससे स्क्रूवाला की संपत्ति में बड़ा इजाफा हुआ। इसके बाद उन्होंने आरएसवीपी मूवीज नाम से नया प्रोडक्शन हाउस शुरू किया, जिसके तहत केदारनाथ, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक और सैम बहादुर जैसी सफल फिल्में बनीं। सैम बहादुर को इस साल तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिले।

    हुरुन लिस्ट में मनोरंजन जगत से और भी कई नाम शामिल हैं। शाहरुख खान जहां सबसे अमीर अभिनेता हैं, वहीं करण जौहर की संपत्ति 1,880 करोड़ रुपये और बच्चन परिवार की 1,630 करोड़ रुपये बताई गई है।

    शाहरुख भले ही किंग ऑफ बॉलीवुड कहलाते हैं, लेकिन अमीरी की रेस में रोनी स्क्रूवाला उनसे एक कदम आगे निकल चुके हैं।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में जूनियर इंजीनियर के 2747 पदों पर बंपर भर्ती, BTSC ने नोटिफिकेशन जारी किया
    Next Article जमशेदपुर के ओलीडीह में नशा तस्करी का बड़ा पर्दाफाश, दो तस्कर गिरफ्तार…

    Related Posts

    मनोरंजन

    सोनम कपूर ने की दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान, फैंस और सितारों ने दी बधाई

    November 20, 2025
    मनोरंजन

    शाहरुख और सलमान खान ने मंच पर एक साथ किया डांस… देखें वायरल वीडियो

    November 19, 2025
    मनोरंजन

    नयनतारा का शानदार बर्थडे सेलिब्रेशन, विग्नेश शिवान ने दिया करोड़ों का खास तोहफा

    November 19, 2025
    Latest Posts

    कदमा में कुख्यात मो तौकीर उर्फ़ गोरा की गो’ली मा’रकर ह’त्या

    November 21, 2025

    रांची में अड्डाबाजी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 203 लोगों को पकड़ा गया

    November 20, 2025

    जमीन विवाद में जमुआ के कारोडीह में चले गोली-बम… देखें वीडियो

    November 20, 2025

    IITF 2025 : झारखंड पवेलियन में तसर और महिला शक्ति की दमदार प्रस्तुति

    November 20, 2025

    धनबाद में बढ़ते अपराध को लेकर आईजी सख्त, अधिकारियों को दिये कड़े निर्देश

    November 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.