Ranchi : रांची नगर निगम ने शहर के जलाशयों की स्वच्छता, सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए लगातार कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में नगर निगम के अपर प्रशासक संजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने आज बड़ा तालाब (विवेकानंद सरोवर) और उसके आसपास के क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अपर प्रशासक ने टीम को निर्देश दिए कि क्षेत्र में मौजूद अवैध संरचनाओं, दुकानों और भवनों की युद्धस्तरीय जांच की जाए। इसके साथ ही सभी भवनों और प्रतिष्ठानों के भवन प्लान, होल्डिंग टैक्स और ट्रेड लाइसेंस की भी सघन समीक्षा की जाए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तालाब के चारों ओर लगभग 53 एकड़ में फैली भूमि की मापी कराई जाए और अनाधिकृत संरचनाओं का विस्तृत विवरण तैयार कर प्रतिवेदन नगर निगम को सौंपा जाए। प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर नगर निगम द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर उप प्रशासक रविंद्र कुमार, उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, सहायक प्रशासक, नगर प्रबंधक और अन्य निगम कर्मचारी उपस्थित थे।
Also Read : चुनाव आयोग आज तीन राज्यों की प्रस्तावित मतदाता सूची करेगा सार्वजनिक
Also Read : शेयर बाजार में मंगलवार को मामूली गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी ने सपाट शुरुआत की
Also Read : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी आज से आम लोगों के लिए खुला, ऑनलाइन बुक करना होगा टिकट


