Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह: शहीद जवान सहमुद अली का पार्थिव शरीर बेंगाबाद पहुंचा, युवाओं ने तिरंगा रैली निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि दी
    झारखंड

    गिरिडीह: शहीद जवान सहमुद अली का पार्थिव शरीर बेंगाबाद पहुंचा, युवाओं ने तिरंगा रैली निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि दी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह: हजारीबाग में तैनात जैप जवान सहमुद अली का पार्थिव शरीर गिरिडीह बेंगाबाद पहुंचा. जहां सैंकड़ो की संख्या में युवाओं ने तिरंगे के साथ रैली की शक्ल में शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी. शहीद जवान का शव जब उनके गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान परिजनों के चीत्कार से सभी की आंखें नम हो गई. रविवार की सुबह जवान को अंतिम विदाई दी गई, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद भी जवान के जनाजे में शरीक हुए और परिजनों से मिलकर उनका ढाढस बंधाया.

    मालूम हो गिरिडीह जिला के बेंगाबाद प्रखंड स्थित घुठिया के रहने वाले जैप जवान सहमुद अली हजारीबाग के चौपारण में अपनी सेवा दे रहे थे. शनिवार को चौपारण स्थित झारखंड बिहार की सीमा के चोरदाहा चेक पोस्ट पर वह गाड़ियों की जांच कर रहे थे. इसी दौरान बरही की तरफ से आ रहे एक गैस टैंकर ने उन्हें चपेट में ले लिया. इस हादसे में मौके पर ही जवान की दर्दनाक मौत हो गई.

    घटना के बाद हजारीबाग में पोस्टमार्टम और विभागीय आदेश के बाद उनका शव शनिवार की रात गांव लाया गया. शव के गांव पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो उठा और सभी की आंखें नम हो गई. घटना की सूचना पर गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद घुठिया पहुंचे और जवान की अंतिम यात्रा में शामिल हुए. जवान का अंतिम संस्कार करने के बाद विधायक ने परिजनों को ढाढस बंधाया और मदद का भरोसा दिया. घटना को लेकर फिटकोरिया पंचायत के मुखिया तरन्नुम प्रवीण सहित अन्य कई लोगों ने शोक संवेदना प्रकट किया है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजधानी एक्‍सप्रेस में छेड़खानी, नशे में धुत होकर आर्मी जवान ने महिला यात्री से की बदसलूकी
    Next Article लोहरदगा: महिला और एक युवक के बीच झड़प, महिला ने युवक की पिटाई की

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    क्राइम

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 262 डॉक्टरों को मिला नियुक्ति पत्र, हेमंत सोरेन की कही किस बात की हो रही चर्चा?

    June 24, 2026
    Latest Posts

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    झारखंड : 262 डॉक्टरों को मिला नियुक्ति पत्र, हेमंत सोरेन की कही किस बात की हो रही चर्चा?

    June 24, 2026

    रिम्स में सीआईडी के पहुंचने पर क्या बोल रहे हैं मंत्री इरफान अंसारी

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.