Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 7:52 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»डबल म’र्डर केस में गिरफ्तार मुख्य आरोपी को लगी गोली, कैसे क्या हुआ… जानिये
    जोहार ब्रेकिंग

    डबल म’र्डर केस में गिरफ्तार मुख्य आरोपी को लगी गोली, कैसे क्या हुआ… जानिये

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMarch 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आरोपी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के चान्हो थाना क्षेत्र स्थित आनंद मार्ग आश्रम में छह मार्च की रात हुई डकैती के दौरान डबल मर्डर मामले में धराया मुख्य आरोपी मो. प्रिस को गोली लग गयी और वह जख्मी हो गया। खलारी DSP आरएन चौधरी ने बुधवार को बताया कि साधु मुकेश साह और राजेंद्र यादव की हत्या के मुख्य आरोपी प्रिंस को रांची पुलिस ने मंगलवार देर रात बीआईटी थाना क्षेत्र से पकड़ा था। उसकी निशानदेही ही पर पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियार का खोजबीन कर रही थी, इसी दौरान प्रिंस ने पुलिस की अभिरक्षा से भगाने के मकसद से हथकड़ी पकड़े सिपाही को धक्का देकर चान्हो थानेदार का पिस्टल छिनने का प्रयास किया। इस दौरान पिस्टल से गोली चली और आरोपी प्रिंस के बांये पैर में जा लगी। इसके बाद पुलिस की टीम ने उसे जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।

    DSP ने बताया कि इस घटना में शामिल चार संदेही गुनहगारों को पुलिस ने बीते सात मार्च को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं एक ने बीते 10 मार्च को पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया था। गिरफ्तार आरोपितों में मो. प्रिंस, गुलाम गौस, जितेन्द्र यादव, अरविंद यादव, सूरज पाहन और अफरोज अंसारी शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने एक 12 हजार रुपये नकद, एक चांदी की सिकड़ी, एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा गोली, दो मैगजीन लगा पिस्टल, एक स्कार्पियों सहित अन्य सामान बरामद किये गये हैं।

    DSP ने बताया कि सभी अपराधियों ने पातकोई जंगल में बैठकर आश्रम में लूटपाट करने की योजना बनाई थी, इसके बाद सभी आश्रम पहुंचे। इसके बाद अपराधियों ने साधु मुकेश साह और राजेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। राजेंद्र को तीन गोली मारी गई है, जबकि मुकेश को एक गोली मारी गई है। राजेंद्र यादव कुछ दिनों से आश्रम में साधु मुकेश साह के साथ ही रहता था। घटना के वक्त दोनों मृतक आश्रम की दूसरी मंजिल में साथ में थे।

    Also Read : उत्पाद सिपाही मामले में बड़ा फैसला, अब दौड़ का दायरा होगा इतना कम

    know how and what happened The main accused arrested in the double murder case was shot आरोपी कैसे क्या हुआ... जानिये डबल मर्डर केस में गिरफ्तार मुख्य आरोपी को लगी गोली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपारसनाथ पर्वत पर अतिक्रमण के खिलाफ आदिवासी संगठनों ने किया प्रदर्शन
    Next Article ट्रेन से कटकर युवक की मौ’त, नहीं हो पायी शिनाख्त

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.