Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आम आदमी का पानी तक पी गई हेमंत सरकार: भाजपा
    झारखंड

    आम आदमी का पानी तक पी गई हेमंत सरकार: भाजपा

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2025Updated:December 21, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भाजपा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

     Johar Live Desk : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हेमंत सरकार पर जल जीवन मिशन में व्यापक भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि जिस तरह शराब घोटाले में फर्जी बैंक गारंटी के जरिए भ्रष्टाचार उजागर हुआ था, ठीक उसी तरह जल जीवन मिशन में भी फर्जी बैंक गारंटी और फर्जी निकासी के माध्यम से करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया है।

    अजय साह ने कहा कि जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की एक ऐतिहासिक योजना है, जिसका उद्देश्य 2024 तक झारखंड समेत पूरे देश में हर घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुंचाना था। लेकिन झारखंड में यह योजना भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ गई।

    गिरिडीह जिले में बिहार की एक निर्माण कंपनी ने 1.3 करोड़ रुपये की फर्जी बैंक गारंटी दिखाकर लगभग 30 करोड़ रुपये का ठेका हासिल किया। इसके बाद विभाग ने बिना किसी ठोस काम के लगभग 10 करोड़ रुपये एडवांस भुगतान कर दिए। अजय साह ने इसे शासन-प्रशासन की मिलीभगत का प्रमाण बताया। उन्होंने दावा किया कि ऐसी स्थिति झारखंड के अन्य जिलों में भी देखने को मिल रही है।

    अजय साह ने कहा कि केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत झारखंड को निर्धारित लक्ष्य का लगभग 90 प्रतिशत धन उपलब्ध कराया, लेकिन राज्य सरकार केवल 55 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर सकी। जो काम दिखाए गए हैं, उनकी गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। कई जगह नलों का अस्तित्व नहीं है, कई गांवों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है और कई कार्य केवल कागजी रूप में पूरे दिखाए गए हैं।

    भाजपा ने आरोप लगाया कि बालू, कोयला और पत्थर के बाद अब हेमंत सरकार ने आम जनता के पीने के पानी तक को भ्रष्टाचार का शिकार बना दिया है। अजय साह ने कहा कि जल जैसे बुनियादी अधिकार के साथ यह खिलवाड़ अक्षम्य है।

    भाजपा ने मांग की है कि पूरे प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत किए गए सभी कार्यों की विशेष ऑडिट कराई जाए और उच्च स्तरीय, निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

    Also  Read : सुदेश महतो ने अल-फलाह स्कूल के स्थापना दिवस में की शिरकत

     

     

     

    "The Hemant government has even taken away the common man's water: BJP"
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअल-फ़लाह स्कूल की वर्षगांठ पर बोले सुदेश महतो- शिक्षा के बिना अधूरा है समाज
    Next Article वित्त मंत्री से मिला झारखंड राज्य सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा, सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 6: स्कूटी पर प्रोजेक्टर, पेन ड्राइव में सिनेमा, किसी भी गांव में सिनेमाहॉल बना देती है और फिल्म दिखाती है; जुनून गंगा रानी थापा का

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि की सप्तमी पर करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, प्रिय भोग और मंत्र

    October 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Breaking जेपीएससी घोटालाः FRO मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में 119 के संपर्क में था पतंजलि कोचिंग संचालक संजीत कुमार

    October 15, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जोहार लाइव एक्सपोजः सीजीएल परीक्षा में छात्रों को तीन घंटे में रटाये गये 370 प्रश्नों के उत्तर, साक्ष्य मिटाने के लिए जला दिए गए प्रश्नपत्र

    October 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश: लालगढ़-पांजरिकला रेलवे अंडरपास 4 महीने में पूरा करें, बरसात में जलजमाव रोकने के भी उपाय हों

    October 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड : 466 करोड़ से बदलेगी रिम्स की सूरत, 10 नए विभाग खुलेंगे व बढेंगी पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें

    October 15, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 6: स्कूटी पर प्रोजेक्टर, पेन ड्राइव में सिनेमा, किसी भी गांव में सिनेमाहॉल बना देती है और फिल्म दिखाती है; जुनून गंगा रानी थापा का

    October 16, 2026

    नवरात्रि की सप्तमी पर करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, प्रिय भोग और मंत्र

    October 16, 2026

    Johar Live Breaking जेपीएससी घोटालाः FRO मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में 119 के संपर्क में था पतंजलि कोचिंग संचालक संजीत कुमार

    October 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सपोजः सीजीएल परीक्षा में छात्रों को तीन घंटे में रटाये गये 370 प्रश्नों के उत्तर, साक्ष्य मिटाने के लिए जला दिए गए प्रश्नपत्र

    October 15, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा से पहले खूंटी पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल, जवानों को दिया अलर्ट रहने का निर्देश

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.