Jamtara : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शनिवार को जामताड़ा पहुंचे, जहां जिला प्रशासन ने उनका स्वागत किया। जिले की सीमा पर DC रवि आनंद, SP राज कुमार मेहता, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्यपाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया और उन्हें जामताड़ा परिसदन तक पहुँचाया।
जामताड़ा परिसदन में जिला प्रशासन द्वारा राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके बाद राज्यपाल ने DC और SP से जिले की विधि-व्यवस्था, प्रशासनिक कार्य प्रणाली और विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से चर्चा करते हुए यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि विकास कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं।
राज्यपाल ने अधिकारियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने और आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की भी सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बनाए रखना सभी अधिकारी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस अधिकारी और अन्य सम्मानित लोग उपस्थित थे। राज्यपाल का यह दौरा जिले में प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Also Read : नालसा की योजना से ग्रामीणों तक पहुंची मुफ्त कानूनी मदद


