Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ देने का काम कर रही सरकार : शिल्पी नेहा तिर्की
    जोहार ब्रेकिंग

    जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ देने का काम कर रही सरकार : शिल्पी नेहा तिर्की

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शिल्पी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बेड़ो और इटकी प्रखंड कार्यालय परिसर में लाभुकों के बीच राज्य सरकार की योजनाओं का वितरण किया। इस मौके पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य में गठबंधन वाली सरकार योजनाओं को जाति, धर्म और भाषा के आधार पर नहीं बांटती बल्कि जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ देने और लोगों के आंसू पोछने का काम करती है। शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि सरकार का लक्ष्य गांव के लोगों को मजबूत बनाना है। आज उसी उद्देश्य के साथ चाहे प्राकृतिक आपदा की मार झेल चुके लोग हों या सड़क दुर्घटना में अपनों को खोने वालों का परिवार। राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ देकर उन्हें मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है।

    मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य की जनता को गठबंधन वाली सरकार की योजनाओं को जानने की जरूरत है। जानकारी के अभाव में लोग सरकार की योजना का लाभ नहीं ले पाते है। कई बार तो गांव के भोले भाले लोग बिचौलियों के चक्कर में फंस कर आर्थिक नुकसान की मार भी झेलते हैं। राज्य की गठबंधन वाली सरकार बच्चों के लिए छात्रवृति योजना से लेकर बुजुर्गों के लिए पेंशन से और महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ दे रही है। बस जरूरत है कि योजना की अहर्ता पाने वाले लोगों को आवेदन देने की। राज्य सरकार गांव को सबल और आत्म निर्भर बनाने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रही है। बेड़ों में प्राकृतिक आपदा की मार झेलने वाले 170 लोगों को सरकारी मुआवजा दिया गया। वहीं 36 महिलाओं को सिलाई मशीन, पांच लोगों को सड़क दुर्घटना मुआवजा, तीन लोगों को पशु क्षति राशि सहित दूसरी योजनाओं का लाभ दिया गया।

    इटकी प्रखंड कार्यालय परिसर में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने 20 महिलाओं के बीच सिलाई मशीन, पांच लाभुकों के बीच किसान समृद्धि योजना के तहत सौर ऊर्जा संचालित पंप, 18 लाभुकों को मकान क्षति का मुआवजा सहित सड़क दुर्घटना, पानी में डूबने से मौत, वज्रपात से मौत पर मुआवजा राशि का वितरण किया।

    Also Read : भारतीय वायु सेना के पहले एयर शो में सूर्यकिरण टीम ने दिखाया अद्भुत करतब

    The government is working to provide benefits of schemes to the needy people: Shilpi Neha Tirkey जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ देने का काम कर रही सरकार : शिल्पी नेहा तिर्की
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा में रेवड़ी की तरह बांटे जा रहे हथियार के लाइसेंस : MLA सत्येंद्र नाथ तिवारी
    Next Article जमीन के लफड़े में बुजुर्ग ने महिला पर चलाई गो’ली, गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.