Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»जमीन के लफड़े में बुजुर्ग ने महिला पर चलाई गो’ली, गिरफ्तार
    क्राइम

    जमीन के लफड़े में बुजुर्ग ने महिला पर चलाई गो’ली, गिरफ्तार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurApril 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमीन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू के पाटन थाना क्षेत्र के बैदाकला में जमीन के लफड़े को लेकर फायरिंग कर दी गयी। इल्जाम है कि 65 साल के बुजुर्ग शख्स ने महिला पर गोली चला दी। हालांकि महिला बाल-बाल बच गयी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग नरेंद्र कुमार मेहता को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक देसी कट्टा, एक गोली, दो खाली खोखा और तलवार बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार खेत को लेकर नरेंद्र कुमार मेहता एवं बिरजू मेहता, दामोदर महतो बालकेश महतो के बीच विवाद है। शनिवार को बालकेश महतो की पत्नी खेत में गेहूं की फसल काट रही थी, जिसे देख नरेंद्र महतो अपने एक हाथ में तलवार और एक हाथ में देसी कट्टा लेकर मौके पर पहुंच गया। फसल नहीं काटने की चेतावनी दी। महिला द्वारा अनसुना करने पर आक्रोशित होकर नरेंद्र महतो ने देसी कट्टे से फायर कर दी। महिला अपनी जान बचाकर भाग खड़ी हुई।

    पाटन थानेदार इंस्पेक्टर लालजी सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 7.40 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि बैदाकला गांव में जमीन के लफड़े को लेकर फायरिंग की जा रही थी। थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बैदाकला गांव के आहर के पास एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम नरेन्द्र कुमार महतो बताया। वह 65 वर्षीय है और बैदाकला का रहने वाला है। तलाशी में उसके पास से एक देशी कट्टा, एक कारतूस, दो खाली खोखा और एक तलवार बरामद हुई। आरोपी के पास हथियारों का कोई वैध कागजात नहीं मिला। उसने इस बारे में कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया। पुलिस ने सभी हथियार जब्त कर लिए हैं। पुलिसकर्मी अमरेन्द्र कुमार की शिकायत पर पाटन थाने में आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    Also Read : गढ़वा में रेवड़ी की तरह बांटे जा रहे हथियार के लाइसेंस : MLA सत्येंद्र नाथ तिवारी

    arrested Elderly man fires shot at woman in land dispute गिरफ्तार जमीन विवाद में बुजुर्ग ने महिला पर चलाई गोली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ देने का काम कर रही सरकार : शिल्पी नेहा तिर्की
    Next Article राज्य में आज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

    Related Posts

    झारखंड

    रामगढ़ में नहीं थम रहा अवैध बालू कारोबार, NGT प्रतिबंध के बाद भी जारी खनन

    June 11, 2026
    झारखंड

    घर से ट्यूशन के लिए निकली छात्रा हुई लापता, अपहरण की आशंका से सहमे परिजन

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर में सफाई व्यवस्था पर संकट, 500 सफाईकर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

    June 11, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ में नहीं थम रहा अवैध बालू कारोबार, NGT प्रतिबंध के बाद भी जारी खनन

    June 11, 2026

    घर से ट्यूशन के लिए निकली छात्रा हुई लापता, अपहरण की आशंका से सहमे परिजन

    June 11, 2026

    देवघर में सफाई व्यवस्था पर संकट, 500 सफाईकर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

    June 11, 2026

    हजारीबाग में ट्रक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, सड़क पर ही थम गई सांसें

    June 11, 2026

    RIMS में AC फेल होने से ऑपरेशन ठप, एजेंसी पर FIR की तैयारी

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.