Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»भारतीय वायु सेना के पहले एयर शो में सूर्यकिरण टीम ने दिखाया अद्भुत करतब
    झारखंड

    भारतीय वायु सेना के पहले एयर शो में सूर्यकिरण टीम ने दिखाया अद्भुत करतब

    Team JoharBy Team JoharApril 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : नामकुम स्थित आर्मी एस्टेब्लिशमेंट ग्राउंड खोजा टोली में आज सुबह 09:45 से 10:45 बजे तक भारतीय वायु सेना (IAF) के पहले एयर शो का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर वायुसेना की विश्वप्रसिद्ध सूर्यकिरण फार्मेशन एरोबैटिक टीम ने रोमांचक, साहसिक और अनुशासित हवाई करतबों से उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया.

    टीम ने छह जेट विमानों के साथ बेहद करीबी संरचना में मात्र 100 फुट की ऊंचाई पर हैरतअंगेज़ करतब दिखाए. जो दर्शकों के लिए अविस्मरणीय अनुभव साबित हुआ. इस एयर शो ने भारतीय वायु सेना की उच्चतम पेशेवर दक्षता, अनुशासन और देशभक्ति की भावना को दर्शाया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री संजय सेठ थे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया. इस अवसर पर भारतीय वायु सेना प्रमुख सहित कई अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी मौजूद रहे. युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने और उन्हें सशस्त्र बलों के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में भारी संख्या में नागरिक, छात्र, एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित हुए.

    एयर शो के सफल आयोजन हेतु रांची पुलिस द्वारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का विशेष प्रबंध किया गया था. कार्यक्रम के दौरान सुबह 06:00 बजे से भारी वाहनों का परिचालन वर्जित कर वैकल्पिक मार्गों का निर्धारण किया गया, जिससे आवागमन में कोई बाधा न हो. रांची पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सुरक्षा की मजबूत व्यवस्था सुनिश्चित की गई. जिससे कार्यक्रम निर्विघ्न और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका.

    Also Read : दो लूटकांड का खुलासा, बाइक और कैश समेत दो अपराधी गिरफ्तार

    Also Read : CM-SOE की छात्राओं ने देखा वायु सेना का पराक्रम, कहा- एक दिन हम भी बढ़ाएंगे देश का मान

    Also Read : “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन में अगर हिम्मत है तो…”, क्या पोस्ट कर गये बाबूलाल मरांडी… देखें

    Also Read : क्षतिग्रस्त बाइक के साथ दो युवक का श’व बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    Aerial Stunts Aerobatic Show Air Force Display Air Force Event Air Show Air Show Jharkhand Army Establishment Ground Disciplined Formation Exciting Aerial Display IAF IAF Air Show 2025 IAF एयर शो 2025 Indian Air Force Indian Air Force Surya Kiran Khoja Toli Namkum Namkum Air Show Ranchi event Surya Kiran Aerobatic Surya Kiran Team Thrilling Show अनुशासित फार्मेशन आर्मी एस्टेब्लिशमेंट ग्राउंड एयर शो एयर शो झारखंड एयर शो नामकुम एरोबैटिक शो खोजा टोली नामकुम भारतीय वायु सेना भारतीय वायुसेना सूर्यकिरण रांची इवेंट रोमांचक हवाई प्रदर्शन वायुसेना कार्यक्रम वायुसेना प्रदर्शन साहसिक शो सूर्यकिरण एरोबैटिक सूर्यकिरण टीम हवाई करतब
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसड़क पर मिला कटा हुआ पैर, इलाके में मचा हड़कंप
    Next Article तिलक समारोह के दौरान हर्ष फा’यरिंग, पांच लोग जख्मी

    Related Posts

    क्राइम

    ‘थैंक्यू पुलिस’ से गूंजा घाघरा थाना परिसर, खोए मोबाइल लौटने पर छलकी खुशी

    June 13, 2026
    झारखंड

    लंबित केसों पर एक्शन मोड में देवघर एसपी, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अवैध खनन का खौफनाक अंजाम, रामगढ़ के बंद खदान में चार युवकों की मौ’त

    June 13, 2026
    Latest Posts

    ‘थैंक्यू पुलिस’ से गूंजा घाघरा थाना परिसर, खोए मोबाइल लौटने पर छलकी खुशी

    June 13, 2026

    लंबित केसों पर एक्शन मोड में देवघर एसपी, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

    June 13, 2026

    अवैध खनन का खौफनाक अंजाम, रामगढ़ के बंद खदान में चार युवकों की मौ’त

    June 13, 2026

    धनबाद में अन्नपूर्णा देवी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोलीं- भारत की बढ़ी वैश्विक प्रतिष्ठा

    June 13, 2026

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे संजय सेठ, राष्ट्र की खुशहाली के लिए की पूजा-अर्चना

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.