Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मुसाबनी में लापता हो गए थे युवती और मंगेतर, युवक के बाद दूसरी जगह से मिला युवती का शव
    झारखंड

    मुसाबनी में लापता हो गए थे युवती और मंगेतर, युवक के बाद दूसरी जगह से मिला युवती का शव

    Team JoharBy Team JoharApril 11, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    घाटशिला। पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल स्थित मुसाबनी प्रखंड में लापता युवती और मंगेतर की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई. एक हफ्ते से गायब प्रेमिका का शव मुसाबनी के सुरदा जंगल से कंकाल के रूप में बरामद किया गया। जबकि इससे पहले घाटशिला के मंगेतर(प्रेमी) का गायब होने के दूसरे दिन रेलवे ट्रैक पर शव मिला था। साथ ही लापता हुए युगल का अलग-अलग जगह से शव मिलना कई सवाल खड़े करता है।

    परिजनों के अनुसार, मृतका का मंगेतर विक्की तीन अप्रैल को बिना कुछ बताए बाइक से उसे लेकर चला गया था। बाद में चार अप्रैल को उसकी लाश गालूडी के जगतपुर के निकट रेलवे ट्रैक पर मिली थी। इसका खुलासा तब हुआ जब लड़की के परिजन उसे खोजने मंगेतर के घर गए। अब युवती प्रीति पातर का शव कंकाल के रूप में जंगल से मिला। प्रीति के परिजनों ने बताया कि प्रीति पातर 3 अप्रैल से ही घर से गायब थी। प्रीति की मां ने बताया कि वह बिना किसी को बताए मेरे होने वाले दामाद विक्की पातर के साथ पैदल निकली थी। विक्की, जालोरी थाना क्षेत्र का रहने वाला था, उसके साथ बेटी की शादी भी तय थी, उनका परिवार भी राजी था।

    मृतका की मां तारा मुसाबनी के बाजार में मूली और पकौड़े बेचकर परिवार चलाती थी। प्रीति उनकी एकमात्र संतान थीं। जब उनकी बेटी छोटी थी उसी वक्त उनके पति की मौत हो गई थी। उसने बहुत कष्ट से अपनी बेटी का लालन-पालन किया था और बेटी की शादी करने की तमन्ना पाल रखी थीं। उसने आरोप लगाया कि मृतक दमाद ही बेटी की मौत का जिम्मेदार है।

    युवक-युवती की हत्या या आत्महत्या हुई इसकी गुत्थी उलझ गई है। प्रेमिका ने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई इस मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाली गई है। लेकिन सुरदा जंगल में कैसे पहुंची। इसका तार नही जुड़ पा रहा है। मंगेतर आखिर उसे क्यों ले गया और दोनों की लाश अलग-अलग जगह से क्यों मिला। पुलिस इसका जवाब तलाश रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की दिशा तय होगी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article11 अप्रैल का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article जगन्नाथपुर में कारोबारी से हथियार के बल पर 1.25 करोड़ की लूट, पुलिस जुटी जांच में

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : छोटनी, नीतिशा और बागुल को मिलेगा ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार 2026’

    October 7, 2026
    झारखंड

    झारखंड : वियतनाम में हादसे में जान गंवाने वाले प्रवासी श्रमिक के परिवार को 5 लाख की मदद

    October 7, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    ‘नौकरी जाने के डर से आत्महत्या जैसा कदम उठा सकते हैं युवा’: जेएसएससी मामले पर हाईकोर्ट सख्त, कल फिर होगी सुनवाई

    October 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026

    झारखंड : छोटनी, नीतिशा और बागुल को मिलेगा ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार 2026’

    October 7, 2026

    घर वापसी कराने वाले हिंदू संगठन को भी विदेशी चंदा नहीं मिल सकता: मद्रास हाईकोर्ट

    October 7, 2026

    सुप्रीम कोर्ट, CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का एक प्रसंग : ये सुनवाई जो आपको ज़रूर पढ़नी चाहिए

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.