Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पहले भाई को गैरेज में दिलायी थी नौकरी, रास्ते में आने पर प्रेमी संग मिलकर बहन ने करवा दी हत्या, तीन गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    पहले भाई को गैरेज में दिलायी थी नौकरी, रास्ते में आने पर प्रेमी संग मिलकर बहन ने करवा दी हत्या, तीन गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharAugust 28, 2019Updated:August 28, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team
    रांची। भाई-बहन के रिश्ते को सबसे पवित्र माना जाता है। मगर जब बहन ही भाई की हत्या का आरोपी निकली, फिर क्या कहना है। ऐसा ही मामला अहमद रजा उर्फ प्रिंस हत्याकांड मामले में सामने आया है। डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए प्रिंस हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें मास्टर माइंड मृतक प्रिंस की बहन नेहा, गैरेज मालिक गुलफाम(नेहा का प्रेमी) और अमित शामिल है। तीनों ने अपनी संलिप्ता को स्वीकार करते हुए पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया है। पुलिस को तीनों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य भी मिले है। तीनों को पुलिस न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेजेगी।

    गुलफाम के गैरेज में नेहा ने भाई को दिलायी थी नौकरी

    पुलिस पूछताछ में नेहा ने बताया कि कुछ माह पूर्व प्रिंस को प्रेमी गुलफाम के गैरेज में नौकरी दिलायी थी। प्रिंस गैरेज में गुलफाम को मोबाइल पर बातचीत करते देखता, तो विरोध करता था। कुछ दिनों के बाद प्रिंस हाथापाई करने पर उतारु हो गया। इसके बाद गुलफाम के साथ मिलकर हत्या करने की योजना बना डाली। गुलफाम ने हत्या की योजना बनाने के बाद अमित की मदद लिया और योजना के तहत प्रिंस की हत्या कर मौके से फरार हो गया था।

    पुलिस को भी हत्या के बाद शक था नेहा पर

    प्रिंस की हत्या के बाद से डोरंडा पुलिस को नेहा पर शक होने लगा था। पहले तो नेहा बार-बार बयान बदल रही थी। वहीं, दूसरी बात यह है कि स्वंय कहने लगी कि घटना के तुरंत बाद तीन युवक उसके पास आये और इतना कहते हुए भाग गए कि तुम्हारा भाई का काम खत्म हो गया है। अब कभी घर नहीं लौट पायेगा। यह सुनने के बाद से ही पुलिस की जांच तेज हो गयी थी। फिर नेहा का सीडीआर, डिटेल निकाल कर सख्ती से पूछताछ की गयी। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है।

    क्या है मामला

    डोरंडा थाना क्षेत्र का रहने वाला अहमद रजा उर्फ प्रिसं के सिर पर रॉड से मारकर हत्या की गयी थी। बीते 17 अगस्त से प्रिंस गायब था। परिजनों ने पहले तो डोरंडा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। इसके बाद दूसरे दिन जब पुलिस ने घाघरा पुल के नीचे से शव बरामद कर ली और परिजनों को बुलवा कर सत्यापन करायी, तो युवक की पहचान हुई थी। इस मामले में डोरंडा थाना में अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।

    #Crime news Latest hidni news Onlien news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीआईडी सुलझायेगी हाजत में आत्महत्या मामले की गुत्थी, केस को किया टेकओवर, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    Next Article सांसद संजय सेठ ने किया बडा़ तालाब का निरीक्षण, अफसरों को लगाई फटकार

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.