Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»इस कंपनी के कर्मचारी को मिला 5 करोड़ रुपये का मुआवजा, जानें क्यों
    जोहार ब्रेकिंग

    इस कंपनी के कर्मचारी को मिला 5 करोड़ रुपये का मुआवजा, जानें क्यों

    Team JoharBy Team JoharAugust 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को अपने एक पूर्व कर्मचारी गैरी रूनी को 550,000 यूरो (लगभग 5 करोड़ रुपये) का मुआवजा देने का आदेश मिला है. यह फैसला आयरिश वर्कप्लेस रिलेशंस कमीशन (WRC) द्वारा गलत बर्खास्तगी के मामले में सुनाया गया है. मामले की जांच के दौरान आयोग ने पाया कि रूनी को गलत तरीके से नौकरी से निकाला गया था. मस्क द्वारा दिसंबर 2022 में भेजे गए ईमेल में कर्मचारियों से ‘हां’ में जवाब देने की अपेक्षा की गई थी, और जिन्होंने ऐसा नहीं किया उन्हें इस्तीफे के रूप में माना गया. डब्लूआरसी ने इस तर्क को खारिज करते हुए रूनी के पक्ष में फैसला सुनाया. बताया जा रहा है कि यह गलत बर्खास्तगी के मामले में एजेंसी की ओर से दिया गया अब तक का सबसे बड़ा मुआवजा है.

    2022 का है मामला

    मामला 2022 के अंत में एलन मस्क की ओर से ट्विटर की कमान संभालने के बाद सामने आया था. ट्विटर के डबलिन ऑफिस में सीनियर प्रोक्योरमेंट एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत गैरी रूनी 2013 से कंपनी के साथ जुड़े हुए थे. दिसंबर 2022 में एलन मस्क ने सभी कर्मचारियों को एक ईमेल भेजा था. इस ईमेल के बाद उनकी नौकरी अचानक समाप्त कर दी गई थी. मस्क ने कर्मचारियों को ‘हां’ में जवाब देने को कहा था. एलन ने ट्विटर की कमान संभालने के बाद ‘ट्विटर 2.0’ के अपने विजन को साफ करते हुए यह ईमेल सभी कर्मचारियों को भेजा था. इसमें उन्होंने कर्मचारियों से अत्यधिक समर्पण, लंबे काम के घंटे और उच्च प्रदर्शन की अपेक्षा की थी. कर्मचारियों को ईमेल में दिए गए एक लिंक पर ‘हां’ क्लिक करके अपनी नई कामकाजी परिस्थितियों को स्वीकार करना था.  साथ ही जो कर्मचारी ऐसा नहीं करते थे, उन्हें तीन महीने का वेतन पैकेज देकर नौकरी से निकालने की बात कही गई थी. रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा न मानने वाले कर्मचारियों को इस्तीफा देने वाला माना जाएगा. रूनी ने ईमेल पर ‘हां’ क्लिक नहीं किया. इसके बाद उनके वर्क अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया, जिससे उनकी नौकरी प्रभावी रूप से समाप्त हो गई.

     

     

     

    5 करोड़ आयोग एक्स कर्मचारी ट्विटर फैसला मुआवजा सोशल मीडिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article750 करोड़ के प्रोजेक्ट से राजगीर में चमकेगा खेल परिसर, नीतीश कुमार ने किया ऐलान
    Next Article पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने किया भावुक पोस्ट, देखें क्या लिखा

    Related Posts

    चतरा

    चतरा में नशे के कारोबार पर पुलिस का वार, लाखों की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

    June 16, 2026
    खेल

    गोल्ड जीतकर शिक्षा ने दिखाया दम, मंत्री दीपिका ने कहा- मेहनत का मिला इनाम

    June 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फोरलेन किनारे खेत में मिले दो युवकों के शव, हादसा या ह’त्या… जांच में जुटी पुलिस

    June 16, 2026
    Latest Posts

    चतरा में नशे के कारोबार पर पुलिस का वार, लाखों की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

    June 16, 2026

    गोल्ड जीतकर शिक्षा ने दिखाया दम, मंत्री दीपिका ने कहा- मेहनत का मिला इनाम

    June 16, 2026

    फोरलेन किनारे खेत में मिले दो युवकों के शव, हादसा या ह’त्या… जांच में जुटी पुलिस

    June 16, 2026

    धनबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, कोयला लदे हाइवा ने ली रिटायर्ड ईसीएल कर्मी की जान

    June 16, 2026

    19 साल के युवक के प्यार में दीवानी हुई 26 वर्षीय महिला, हरियाणा से पहुंची गोड्डा, मचा बवाल

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.